बेगूसराय जिले में पहले लड़के के हाथों में पिस्टल चमकते थे, अब लड़कियों के हाथों में भी पिस्टल देखे जाने लगे? हंथियार लेकर युवती की तस्वीर वायरल।
बेगूसराय:/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
हथियार के साथ युवती की तस्वीरें वायरल,होने से पुलिस पर उठ रहे सवाल ।
बेगूसराय में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच, सोशल मीडिया पर एक युवती की हथियार के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इन तस्वीरों में रौशनी कुमारी नाम की युवती दोनै हाथो में पिस्तौलें पकड़े हुए दिख रही है।
पुलिस को चुनौती देते हुए, युवती का पता नयागांव थाना अंतर्गत हांसपुर लबका टोल का बताया जा रहा है और पिता का नाम घंटोली पासवान बताया जा रहा है। खुलेआम हथियारों का यह प्रदर्शन बेगूसराय पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या ?अपराधियों के मन से पुलिस का डर खत्म हो गया है, जो वे खुलेआम सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं? पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की उम्मीद है।



