Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीस सितंबर को। बी एल ओ हाउस टू हाउस जाकर गहन पुनरीक्षण कार्य करेंगे।

 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीस सितंबर को। बी एल ओ हाउस टू हाउस जाकर गहन पुनरीक्षण कार्य करेंगे।


बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन।


बरौनी प्रखंड के शहीद नीरज स्मृति सभा भवन में तेघड़ा, बेगूसराय एवं मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक की गई।अध्यक्षता डीसीएलआर अभिषेक राज ने किया। निर्वाचक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुरंजन कुमार ने सभी बीएलओ को हाउस टू हाउस जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सदर एसडीओ अनिल कुमार एवं तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सभी मतदाता को तीन श्रेणी में बांटा गया है। सभी बीएलओ को हाउस टू हाउस जाकर आंशिक भरा गणना प्रपत्र दो प्रति में मतदाता को देंगे। प्रत्येक मतदाता के घर पर गणना प्रपत्र देने एवं प्रारुप के ऊपर एक एक स्टीकर भी चिपकाया जाए। सभी मतदाता को स्व. घोषणा पत्र एवं दस्तावेज अनिवार्य से बीएलओ को देना है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा। वहीं एक अगस्त से एक सितंबर तक दावा आपत्ति कार्य होगा। 25 सितंबर तक दावा आपत्ति का निष्पादन होगा। इसके साथ ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तीस सितंबर को होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom