कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित शारदीय।
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
(खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन बरौनी प्रखंड के सिमरिया 1,2 एवं अमरपुर पंचायत में किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि की तकनीकी का उपयोग कर किसानों को अधिक ऊपज लेने की जानकारी डॉक्टर राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा से आए हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के प्रणव के द्वारा दी गई। युक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर नीलम कुमारी ने खरीफ फसलों में नवीनतम तकनीक का उपयोग करने की बात कही। चौपाल कार्यक्रम में आत्मा बेगूसराय के उप परियोजना निदेशक अजीत कुमार ने बताया कि किसान स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न फसल की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं साथ हीं उनके द्वारा किसानों को मृदा जांच कराकर हीं फसल लगाने की सलाह दी। युक्त कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, किसान सलाहकार प्रेम कुमार, दिनेश कुमार, मिथिलेश कुमार, पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, पंचायत समिति वकील रजक किसान राहुल सिंह, राम इकबाल यादव, प्रियम कुमार, सदानंद यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।




