Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News इस घोर कलयुग में रिश्ते नाते भी शर्मसार होने लगे। अब तो किसी पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं। साले ने ही अपने सगे बहनोई की कुदाल से गर्दन काट कर, कर दी हत्या । पांच छोटे-छोटे बच्चों की पिता की उनके रिश्तेदारों ने ही कर दी हत्या। हत्यारे ने अपनी बहन और उनके बच्चों का भी चिंतन नहीं की , कि आखिर उनका भविष्य क्या होगा।

 इस घोर कलयुग में रिश्ते नाते भी शर्मसार होने लगे। अब तो किसी पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं। 

साले ने ही अपने सगे बहनोई की कुदाल से गर्दन काट कर, कर दी हत्या । पांच छोटे-छोटे बच्चों की पिता की उनके रिश्तेदारों ने ही कर दी हत्या। 

हत्यारे ने अपनी बहन और उनके बच्चों का भी चिंतन नहीं की , कि आखिर उनका भविष्य क्या होगा।

बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट । 

सही में घोर कलयुग बीत रहा है । मानवता का हराश हो रहा है । अब तो किसी पर भी किसी तरह का विश्वास करना खतरे से खाली नहीं। जब कोई इंसान अपने रिश्तेदारों से प्यार पाने के लिए उनके घर विश्वास पर उनके यहां जाते थे। क्या, वह भी अब खतरे से खाली नहीं। क्योंकि एक परिवार जब अपने घर की बच्ची की शादी के लिए दर-दर की ठोकरे खाता है ,तब जाकर कहीं रिश्ता तय कर पता है। फिर दोनों परिवार राजी खुशी एक दूसरे के बंधन में बंध जाते है। और दोनों परिवार खुशी-खुशी जीवन बिताने की संकल्प लेते हैं। कहा जाता है कि पहले के जमाने में निजी स्वार्थ, धन दौलत का स्वार्थ, पैसे जमा करने का लालच में घटनाएं हुआ करती थी। लेकिन जो मजदूर क्लास के व्यक्ति हैं सुबह से शाम तक मजदूरी करके अपने बाल बच्चों का पालन पोषण करते हैं। वह किस स्वार्थ  के कारण अपने ही सगे बहनोई को कुदाल से कटकर हत्या कर दी। इस रहस्य का खुलासा अभी तक नहीं हो पाई है। जो चर्चा का विषय है कि अब तो पुलिस द्वारा सघन जांच के बाद ही इस हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सकती है। जो प्रयास पुलिस द्वारा जारी है। बताया जाता है की बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 28  कैंची मोड़ के समीप मांझी मोहल्ले में एक कलयुगी साले ने रविवार की दोपहर अपने ही बहनोई को कुदाल से सिर को धड़ से अलग कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। जबकि उससे पूर्व दोनों साला बहनोई एक ही साथ घर में सोए हुए थे। लेकिन बहनोई को सोए हुए छोड़कर घर के बाहर आकर बाहर से कुदाल लेकर घर में प्रवेश कर गया और बहनोई के सोए अवस्था में गर्दन पर जबर्दस्त प्रहार कर दिया। कुदाल का प्रहार इतना तीक्ष्ण था कि, घटनास्थल पर ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। अप्रत्याशित रूप से घटित इस रक्तरंजित खौफनाक दृश्य को देखकर आसपास के महिला पुरुष भी दहल उठे। घटना के बाद न केवल मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, बल्कि घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में घटना की खबर पाते ही सनसनी फ़ैल गई। मृतक ईट भट्ठा पर मजदूरी करने की बात बताई जाती है । पटना जिले के घोसवरी का रहने वाला लौंगी मांझी के रूप में मृतक युवक की पहचान की गई। पटना जिला के घोसवरी थाना क्षेत्र के नामनगर के रहने वाले बांके मांझी का 35 वर्षीय पुत्र लौंगी मांझी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार एवं एस आई नवीन कुमार ने उक्त आरोपी साले प्रहलाद मांझी पिता चंद्र देव मांझी को तत्क्षण गिरफ्तार करने मैं सफलता पाई। और पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुदाल को भी जप्त कर लिया।  तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन के नेतृत्व में पुलिस ने सघन जांच शुरू कर दी है । मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। साथ ही पुलिस की ऑफिशियल टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है। तेघड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर   प्रसाद ने बताया कि आरोपी और मृतक आपस में सगे रिश्तेदार हैं। आखिर घटना का मूल कारण क्या है इस मामले की जांच चल रही है। ऑफिशियल टीम भी जांच में लगी हुई है।और वह अपना रिपोर्ट जांच के बाद समर्पित करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक तीन-चार दिन पहले ही अपने रिश्तेदार के यहां आया था। मृतक ईंट भट्ठे में मजदूर के रूप में काम करता था। मृतक के पांच छोटे-छोटे नाबालिग बच्चे भी हैं। समाचार प्रेषण तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।इस घटित घटनाओं से अब तो रिश्ते भी शर्मसार हो गए हैं, किस पर विश्वास करें और किस पर नहीं, कौन सा व्यक्ति किस समय किस रूप में सामने आएगा यह कहना मुश्किल है।



चिंतन कर संभाल कर चलना ही वाजिव होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom