फिरौती के लिए अपह्रत किए गए युवक समेत बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जहानाबाद से खगड़िया जा रहे युवक को राजेन्द्र पुल स्टेशन पर बदमाशों ने किया अपहरण
चकिया थाना की पुलिस ने हाथीदह के पेट्रोल पंप के पास से अपह्रत व इस घटना में शामिल छह लोगों को किया गिरफ्तार
फोटो संलग्न, चकिया थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ दो भास्कर रंजन, जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
चकिया थाना की पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह बदमाशों के द्वारा एक युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छह लोगों में से चार नाबालिंग बताया जा रहा है। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ भास्कर रंजन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 25 जून की शाम करीब छह बजे जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सकुना बिगहा गांव निवासी अरुण कुमार यादव के पुत्र अंकित कुमार गर्मी की छुट्टी में खगड़िया जिले के अलौली में अपने दोस्त प्रियांशु से मिलने जा रहा था, इसी दौरान राजेन्द्र पुल स्टेशन पर वह पानी पीने के लिए ट्रेन से नीचे उतरा था, इसी दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों के द्वारा पीछे से उसके सर पर वार कर उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मारपीट किया गया उसे छोड़ने के एवज में उनसे 50 हजार रुपया मांगा गया। पीड़ित के पास में जब रुपया नहीं था तो बदमाशों ने पीड़ित के पिता से अंकित को वीडियो कॉल कर बात करवा 46 अंकित के एकाउंट पर 46500 रुपया मंगवाया। फिर उसमें से एक लोग ने अंकित का एटीएम कार्ड के पिन नं. पूछकर रुपया निकाला। इसके बाद अंकित के परिजनों ने रात 11 बजे चकिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी ने तकनीकी सहायता से दलबल के साथ अपह्रत युवक के साथ आरोपी छह लोगों को पटना जिले के हाथीदह पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ श्री रंजन ने बताया कि गिरफ्तार छह लोगों में से एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट निवासी नवीन सिंह के पुत्र सौरभ कुमार तथा चकिया थाना क्षेत्र के कसहा गांव निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र टेम्पू चालक विकास कुमार को समेत घटना में शामिल चार नबालिंग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पांच मोबाइल तथा एक टेम्पू को घटना के 12 घंटे के भीतर जपत किया है। प्रेस वार्ता में जीरोमाइल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी मौजूद थे।


