बरौनी थाना में शराब का विनष्ट किया गया।
बरौनी/ बेगूसराय / सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बरौनी थाना परिषरं में बिहार राज्य मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत
सोमवार को जिला मध्य निषेध पदाधिकारी के उपस्थिति में देसी एवं विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। जानकारी देते हुए मध्य निषेध पदाधिकारी ने बताया कि कुल 608. 835 लीटर शराब को विनष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि एफसीआई थाना से 192 560 लीटर, जीरोमाइल से 90.600 लीटर, रिफाइनरी से 93 लीटर, बरौनी से 120. 125 लीटर एवं चकिया से 112. 550 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। मौके पर बरौनी थाना इंस्पेक्टर रंजन कुमार ठाकुर एस आई पप्पू कुमार सिंह आलोक कुमार बाल कृष्णा अत्रि पंकज सिंह आदि उपस्थित थे ।



