मंदिर के पुजारी द्वारा बरसों पूर्व रास्ते के लिए दी गई 10 फीट जमीन को भू स्वामियों द्वारा अभय जरूर से कब्जा किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने मचाया बवाल।
ग्रामीणों ने अतिक्रमणकारियों को खदेर दिया ।
मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड के अधिकारी थाना के पुलिस एवं जनप्रतिनिधि भी आकर मामले को शांत कराया।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
बरौनी प्रखंड अंतर्गत नगर परिषद बीहट के गढ़हरा वार्ड 20 में भूस्वामी द्वारा घनी आबादी को जोड़ने वाली सड़क को अवरुद्ध किये जाने पर मंगलवार को स्थानीय सैकड़ों महिला पुरुषों ने जमकर बबाल किया। लोगों ने उक्त प्लाट की जमीन को अवैध तरीके से ग्रहण करने का आरोप लगाते हुए लोगों को खदेड़ दिया।लोगों ने कहा कि महंत सरयुग दास का एक बड़ा प्लाट वर्षों से खाली है।जिसपर खेती होती रही है।बीते16 जून को वर्तमान भू- स्वामी कहलाने वाले ने महंथ द्वारा सड़क के लिए 10 फिट दिए गए जमीन को घेरने का प्रयास किया गया।उक्त प्लाट पर कई जगहों पर पिलर ढलाई कार्य आरंभ कर दिया। मार्ग अवरुद्ध किये जाने से स्थानीय लोग उग्र हो गए। लोगों ने सभी पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया।घटना की सूचना पाकर गढ़हरा थाना की 112 टीम पुलिस घटना स्थल पहुंची। बरौनी प्रखंड के सीओ ने दो सदस्यीय जांच टीम भी विवादित स्थल पर भेजी।वहीं उक्त प्लाट वाली जमीन को अवैध तरीके से अतिक्रमण करने का आरोप लगाया।लोगों ने उक्त प्लाट पर लाल झंडा गाड़ कर जय श्रीराम का नारा लगाते हुए तथाकथित भूस्वामी को खदेड़ दिया।कहा कि इस जमीन पर अतिक्रमण कर दबंगई नहीं चलेगी। इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी हम सब स्थानीय लोग तैयार है।यहाँ पर बिहार सरकार से हाई स्कूल निर्माण की मांग करेंगे।कारण आजतक गढ़हरा में एक भी उच्च विद्यालय नहीं होने के कारण यहाँ के बच्चों को काफी दूर पढ़ने जाना पड़ता है। कील ढाला से बारो शिवाला घाट मुख्य सड़क से जुड़ने वाली लिंक सड़क करीब 50 मीटर वर्षों से पगडंडी बना हुआ है।यह सड़क चकबल, गढ़हरा,अमरपुर,सिमारिया आदि क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क सुगम हो सकता है। लोगों ने महंथ की जमीन को अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवाने का आरोप लगाया है।लोगों ने विभाग के आलाधिकारी से जमीन की दस्तावेजों को बारीकी से जांच करने की मांग किया।इस संबंध में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षरित आवेदन बरौनी सीओ, नगर परिषद बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी को दिया है।
समाजसेवी सुभाष चन्द्र चौधरी,संजीव सिंह,प्रमोद सिंह,भाजपा नेता यशश्वी आनंद,कमल सिंह,बबलू सिंह,
शिवम कुमार,कौशल चौधरी,रंजीत राय,बाल्मीकि चौधरी,आलोक कुमार,अविनाश कुमार,गोपाल कुमार, संजीव सिंह,अक्षत भारद्वाज, मनोज सिंह,मंटुन सिंह आदि ने उक्त जमीन के रजिस्ट्री सम्बन्धी जांच की मांग की है।वहीं दूसरी ओर जमीन मालिक ने कहा कि करीब 30 साल से ज्यादा समय से उक्त जमीन का रजिस्ट्री करवाकर इसका उपयोग किया जा रहा है।


