Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अब राशन संबंधित कोई भी गड़बड़ी हो तो शिकायत नंबर पर करें फोन एसडीएम बखरी

अब राशन संबंधित कोई भी गड़बड़ी हो तो शिकायत नंबर पर करें फोन एसडीएम बखरी


 बखरी बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

बखरी अनुमंडल में राशन संबधित समस्याओं व शिकायत करने के एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ ने नंबर जारी किया है। लोगो को पहले राशन डिपो सें संबधित शिकायत व राशन से संबधित जानकारी लेने के लिए अधिकारियों व डिपू संचालकों के चक्कर काटने पड़ते थे कई दिनों तक भटकने के बाद भी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसके साथ लोगों को शिकायत देने के लिए भी अधिकारियों के पास नहीं जाना होगा। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लोगों की सहायता व शिकायत के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए नम्बर अनुमंडल पदाधिकारी बखरी-9473191418 जारी किया गया है। वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बखरी, नावकोठी 6287891909 तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गढ़पुरा-6287891910 इन नंबरों पर किसी भी कार्यदिवस पर जानकारी लेने के साथ शिकायत की जा सकती है। राशन डिपो संचालक की मनमानी पर लगेगी रोक:- एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ जानकारी देते हुए बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार सन्नी ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में शिकायत व राशन संबधित जानकारी के लिए सबसे ज्यादा गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के सार्वजिनक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार के अनेक मामले सामने आते है। डिपो संचालकों से परेशान लोगो को अब शिकायत करने में आसानी होगी, वहीं राशन डिपू संचालकों की मनमानी पर रोक लगेगी।वही इनके द्वारा जारी किए गए इस नंबर से लोगों की समस्याओ का समाधान होगा। किसी भी नंबर से आई शिकायतों को निपटारा जल्द ही किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom