Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष सहित कार्य समिति सदस्य। बेगूसराय जिला भरोत्तोलन संघ के नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न: *शिक्षाविद राजकिशोर सिंह बने अध्यक्ष*।

निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष सहित कार्य समिति सदस्य।


बेगूसराय जिला भरोत्तोलन संघ के नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न: *शिक्षाविद राजकिशोर सिंह बने अध्यक्ष*।


बेगूसराय/बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास 

 प्रेस रिलीज के माध्यम से पत्रकारों को बताया गया की गुरुवार, 26 जून को बेगूसराय के डुमरी स्थित विकास विद्यालय के सभागार में बेगूसराय जिला भरोत्तोलन संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक के रूप में बिहार भरोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष सह सीतामढ़ी जिला भरोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अमिय कश्यप उपस्थित थे।

कुल ग्यारह (11) सदस्य कार्यकारी समिति का चुनाव होना था जिसके लिए केवल ग्यारह 11 नामांकन फॉर्म ही सबमिट हुए l चूंकि जितने पदो पर चुनाव होना था, केवल उतने ही नामांकन उस पद पर आये, इसलिए  सभी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया l

निर्विरोध नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:- राजकिशोर सिंह (अध्यक्ष), डॉ रजनीश भास्कर एवं अनुपमा सिंह (महिला)  (उपाध्यक्ष), अभिषेक कुमार (सचिव), रोहन कुमार (कोषाध्यक्ष), गौरव आनंद एवं पंकज कुमार (संयुक्त सचिव) और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार, देवानंद सिंह, शालिनी कुमारी (महिला) एवं खुशबु कुमारी (महिला) का चुनाव हुआ। पूर्व सचिव भूपति गौतम, जो कि एसोसिएशन के एथलीट कमीशन के अध्यक्ष थे, उनको कार्यकारी समिति में पदेन सदस्य शामिल किया गयाl अध्यक्ष बने राजकिशोर सिंह ने कहा कि हमसब मिलकर भारोत्तोलन के क्षेत्र में बेगूसराय की खेल से जुड़ी प्रतिभा को आगे बढ़ायेंगें। उन्होंने कहा कि अब खेल कूद से जुड़कर भी युवा देश दुनिया में नाम कमा सकते हैं, किंतु इसके लिए हमसब अभिभावकों को भी आगे आना पड़ेगा। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सह अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. रजनीश भास्कर ने कहा कि आज बेगुसराय के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना मजबूत पहचान बनाई है ,और जिले का नाम रोशन किया है।  पर्यवेक्षक अतुल कुमार, सिने अभिनेता एवं ज्योतिषचार्य अरुण शांडिल्य, सतीश कुमार ने नवचयनित सदस्यों का अंगवस्त्रम एवं फूलमाला से स्वागत किया और ढेर सारी बधाईयां दी !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom