Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आप हरित युवक बरामद, छह बदमाश गिरफ्तार, जिसमें चार नाबालिग। सूचना पाते ही सदर एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में छापामारी कर 12 घंटे के अंदर अपहरण करता सहित अपहरित को बरामद करने में सफलता हासिल की।

आप हरित युवक बरामद, छह बदमाश गिरफ्तार, जिसमें चार नाबालिग। सूचना पाते ही सदर एसडीपीओ भास्कर रंजन के नेतृत्व में छापामारी कर 12 घंटे के अंदर अपहरण करता सहित अपहरित को बरामद करने में सफलता हासिल की।


पुलिस ने हथिदह  पेट्रोल पंप के पास से घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया। जहानाबाद से खगड़िया जा रहे युवक को राजेंद्रपुल स्टेशन पर से अपहरण किया गया।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।

जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के सकुना बीरहा निवासी अरुण कुमार यादव के पुत्र अंकित कुमार का अपराधियों ने राजेंद्रपुल स्टेशन पर पानी पीने के क्रम में25 जून को अपराधियों ने पीछे से वार कर अपहरण कर लिया। युवक खगड़िया अपने दोस्त से मिलने जा रहा था । आपहरित युवक राजेंद्र पुल स्टेशन  पर पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा था। इसी क्रम में घात लगाए अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया।

बताया जाता है कि पानी पीने के क्रम में अपराधियों ने पीछे से उसके सिर पर वार कर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की। अपहरण करताओ ने उसे आजाद करने के नाम पर₹50000 की मांग की। 

अपराधियों ने अपहरित युवक के द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से उसके पिता को घटना की जानकारी देते हुए 46 हजार ₹500 रुपए मंगवाए । फिर अंकित के एटीएम कार्ड से पिन नंबर पूछ कर रुपए निकलवाए। इसके बाद अंकित के परिजनों द्वारा इसकी सूचना चकिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी ने बड़ी अधिकारियों को सूचना देते हुए तकनीकी सहयोग से दलबल के साथ युवक के साथ आरोपी  को पटना जिले के हथीदह पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

इस प्रसंग में सीडीपीओ भास्कर रंजन ने पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार किए गए छह में से एफ सी आई थाना क्षेत्र के बीहट निवासी नवीन सिंह के पुत्र सौरभ कुमार  तथा दूसरा चकिया थाना क्षेत्र के कशहा गांव निवासी गोरेलाल यादव के पुत्र टेंपो चालक विकास कुमार को चार नाबालिक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए । जीनके पास से पांच मोबाइल व एक टेंपो बरामद किया गया ।चालक विकास कुमार समेत 4 नाबालिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

पुलिस के अनुसार सूचना पाते ही पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पांच मोबाइल वह एक टेंपो को जप्त किया गया। 

प्रेस वार्ता में जीरो माइल सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चकिया थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom