Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पेड़ को सिर्फ लगाएं नहीं, उसकी देखभाल भी करें, आज का लगाया हुआ एक पौधा कल एक हरा-भरा भविष्य बन सकता है। आइए, एकजुट हों और संकल्प लें — "हर व्यक्ति एक पेड़ लगाएगा, भारत फिर से हराभरा हो जाएगा!" पेड़ लगाओ, धरती बचाओ। पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ।

 संरक्षण: आज की सबसे बड़ी आवश्यकता - शुभम यादव




कानपुर निवासी शुभम यादव ने बताया की वे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहे हैं एवं लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने हेतु जागरूक कर रहे हैं और लोगों से पर्यावरण को बचाने हेतु निरन्तर अपील  भी कर रहे हैं, उन्होने कहा कि आज का युग विज्ञान और विकास का है, लेकिन इस तेज़ी से होते विकास ने हमारे पर्यावरण को गम्भीर संकट में डाल दिया है। वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रदूषण, शहरीकरण और औद्योगीकरण ने प्रकृति का संतुलन बिगाड़ दिया है। ऐसे में यदि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन देना है, तो हमें पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को पुनर्जीवित करना होगा।

आज जब विज्ञान और तकनीक की दुनिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, वहीं प्रकृति कराह रही है। पेड़ कट रहे हैं, नदियाँ प्रदूषित हो रही हैं, हवा जहरीली होती जा रही है और तापमान लगातार बढता जा रहा है, ऐसे में पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।


पर्यावरण वह प्राकृतिक आवरण है जिसमें हम जीते हैं— वायुमंडल, जल, धरती, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और संपूर्ण जैवविविधता। इसका संतुलन ही जीवन को संभव बनाता है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो उसका असर मानव जीवन पर सीधा पड़ता है|


*अपील: आइए, पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं!*


आज हमारा पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रहा है। बढ़ता प्रदूषण, घटती हरियाली और असंतुलित मौसम हम सभी के लिए खतरे की घंटी है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि हम केवल बातें न करें, कुछ ठोस कदम उठाएं। पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके वायु को शुद्ध करते हैं। यह पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने, वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ पक्षियों, जानवरों और कीट-पतंगों का घर होते हैं, जिससे पारिस्थितिक तंत्र संतुलित रहता है।


सबसे सरल, सुलभ और प्रभावशाली उपाय है — पेड़ लगाना।

एक पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देता, वह जीवन देता है। वह छाया देता है, पानी रोकता है, पक्षियों को घर देता है और हमें एक स्वच्छ वातावरण देता है।यदि हम समय रहते नहीं जागे, तो ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, सूखा, बाढ़, और प्रदूषण जैसी समस्याएँ और गंभीर रूप ले लेंगी। दिन-ब-दिन घटते जंगल और बढ़ता प्रदूषण इस बात के संकेत हैं कि हमें अब ठोस कदम उठाने होंगे, इसलिए हमारी सभी से अपील है हर अवसर पर एक पौधा लगाएं, अपने घर, मोहल्ले, संस्थान, व्यवसायिक स्थान, कार्यालय आदि में पौधारोपण करें | हमें प्रत्येक व्यक्ति के स्तर पर प्रयास करने होंगे। सरकारी स्तर पर वृक्षारोपण अभियानों को बढ़ावा देना चाहिए और गैर सरकारी संगठनों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।

पेड़ को सिर्फ लगाएं नहीं, उसकी देखभाल भी करें, आज का लगाया हुआ एक पौधा कल एक हरा-भरा भविष्य बन सकता है।

आइए, एकजुट हों और संकल्प लें — "हर व्यक्ति एक पेड़ लगाएगा, भारत फिर से हराभरा हो जाएगा!" पेड़ लगाओ, धरती बचाओ। पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ।


पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या कुछ संगठनों की जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सभी की साझी जिम्मेदारी है। हम जितनी जल्दी इसे समझेंगे, उतना ही सुरक्षित भविष्य हम आने वाली पीढ़ियों को दे सकेंगे। आइए, आज से ही संकल्प लें—प्रकृति से प्रेम करें, पर्यावरण को बचाएं। अपील:

उन्होने सभी नागरिकों से विनम्र अपील किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की इस महाअभियान में भाग लें। 

प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। पौधों की देखभाल सिर्फ लगाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी निरंतर निगरानी और पोषण करें। दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। “एक पेड़ सौ जिंदगी के बराबर है – आइए, इस अमूल्य जीवन को बचाएं।”

.......... शुभम यादव (कानपुर) मो○ - 8604571210

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom