मोटरसाइकिल की ठोकर से एक लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत। तक अपने भगिणा के सादी में शोकहारा आया था।
मृतक पंचदेव मंदिर से भगिना के घर जा रहा था।मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मारा, इलाज के दौरान हुई मौत ।
बरौनी /बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
फुलवरिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र रोड स्थित पंचदेव मंदिर के पुजारी रहे स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण मिश्र के साले जो मंदिर पर से पैदल अपने भांजा के घर पर जा रहे थे । जिसकी शादी के चौठारी में में शामिल होने के लिए आए थे । इसी बीच काजल स्टूडियो के नजदीक मोटरसाइकिल की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना फुलवरिया थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद को मिलि। सूचना मिलने के बाद S.I. कामेश्वर सिंह इसका इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया । जहां। घायल की मौत इलाज के दौरान हो गई ।जिसकी पहचान रविंद्र झा उर्फ गुड्डू झा 55 वर्ष पिता नागेश्वर झा ग्राम कमरौर थाना दलसिंहसराय जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुआ जिसे इलाज करा कर पुलिस ने अपने कब्जे में मोटरसाइकिल सहित कर ली है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के विषहर स्थान निवासी नागेश्वर महतो का पुत्र करण कुमार महतो के रूप में की गई है।


