Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कलम के मजदूर नाम से विख्यात शक्र की 38 वीं पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम शक्र के पैतृक गांव सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर में लगेगा साहित्यकारों का मेला

 कविवर शक्र की काव्य पुस्तक श्रमदेवता का होगा लोकार्पण कलम के मजदूर नाम से विख्यात शक्र की 38 वीं पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रम


शक्र के पैतृक गांव सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर में लगेगा साहित्यकारों का मेला

 सिमरिया दो पंचायत के रुपनगर में दुर्गा स्थान चौक पर लगी कविवर शक्र की प्रतिमा

  बरौनी /बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।


 कलम के मजदूर नाम से विख्यात कविवर रामावतार यादव शक्र की 38 वीं पुण्यतिथि पर 10 जून 2025 को शक्र की काव्य पुस्तक श्रमदेवता का लोकार्पण होगा। कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति सिमरिया दो के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम शक्र के पैतृक गांव रुपनगर दुर्गा स्थान के समीप पैक्स भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा। कविवर शक्र साहित्य उत्थान समिति के संयोजक राहत रंजन व प्रवीण प्रियदर्शी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर एक बजे से जिले के कई साहित्यकारो के द्वारा शक्र की काव्य  पुस्तक श्रमदेवता का लोकार्पण व परिचर्चा करेंगे। इसमें एल एन एम यू दरभंगा के पूर्व मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह, बीएचयू वाराणसी के एसोसिएट प्रो. डॉ. रामाज्ञा शशिधर, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह व एनटीपीसी बरौनी के सीनियर मैनेजर केसरी नंदन मिश्र समेत कई अन्य अतिथि समारोह को संबोधित करेंगे। वही कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन होगा इसमें जिले के वरिष्ठ कवि अशांत भोला, प्रफुल्ल मिश्र, रामा मौसम, सच्चिदानंद पाठक समेत कई कवि शिरकत करेंगे। इसके पूर्व दोपर 01:30 बजे जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों के द्वारा रुपनगर दुर्गा स्थान स्थित शक्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया जाएगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष रामानुज सिंह, पंसस वकील रजक व कविवर रामावतार यादव शक्र के पौत्र कृष्ण नंदन यादव ने बताया कि कविवर शक्र की 38 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह ऐतिहासिक होगा। साहित्यिक समारोह को सफल बनाने तथा शक्र की कविताओं को लोगों की जुबान पर लाने के उद्देश्य से शक्र के पैतृक गांव रुपनगर में शक्र की कविताओं की पंक्ति को गांव की दीवारों पर लिखी गई है। इसके अलावे समिति के सदस्यों व शक्र प्रेमियों भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom