पेट्रोल पंप पर ₹10 के विवाद में हुई मारपीट।
नौजलमैन से मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन बदमाश को किया गिरफ्तार।
गिरफ्तार आरोपी से एक पिस्टल दो मैगजीन एवं साथ जिंदा कारतूस बरामद।
वही टॉप 10 में शामिल फरार चल रहे 25000 का इनामी बदमाश जीवेश कुंवर गिरफ्तार।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
: पेट्रोल पंप पर ₹10रु के विवाद में मारपीट और फायरिंग। नोजलमैन से मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 बदमाश को किया गिरफ्तार । जांच के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति से एक पिस्टल ,दो मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। शनिवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के समीप वारदात को दिया था अंजाम । वहीं टॉप 10 में शामिल फरार चल रहे 25 हजार का इनामी बदमाश जीवेश कुंवर भी गिरफ्तार किए गए। बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई । डीएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।



