नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान एन एच31 पर एक मारुति कार पर सवार तीन संदिग्धो को पुलिस ने धर दबोचा।
जिनकी विधिवत तलाशी के दौरान उनके पास से 58 ग्राम श्मेक जैसा नशीला पदार्थ बरामद किया गया। साथ ही 3400 रुपए नगद भी बरामद किए गए।
जिन्हें पुलिस ने मारुति सहित गिरफ्तार कर थाने ले गई, और आगे की कार्यवाही में जुट गई है
बरौनी/ बेगूसराय / सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवनदास की रिपोर्ट।
पकड़े गए सिमरिया दो के रूप नगर निवासी रंजीत कुमार राय के पुत्र छोटू कुमार लंबे समय से स्मेक के कारोबार में लिफ्त बताए जाते हैं। छोटू कुमार, जिसने बेगूसराय में स्मैक का धंधा, जोर शोर से फैला रखी थी, पुलिस के द्वारा विधिवत चेकिंग में लाखो थाना क्षेत्र से तीनों स्मगलर पकरा गया,। बताया जा रहा है कि सिमरिया 2 के रूपनगर निवासी रंजीत कुमार राय के पुत्र छोटू राय लंबे समय से स्मैक के कारोबार में लिप्त था और सैकड़ों लोगों को नशे का आदी बना चुका था।और इनके साथ में पकड़े गए युवक गंगा प्रसाद अमरपुर के बताए जाते हैं। बताया यह भी जाता है कि कशहा, सिमरिया -2, गंगा प्रसाद एवं अमरपुर में ऐसे दर्जनों युवक की एक गीरोह है, जो ऐसे अवैध कार्यों में सक्रिय बताए जाते हैं ।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, वह लाखो क्षेत्र में भी ऐसे गीरोह सक्रिय है। जिसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम ने चेकिंग अभियान चलाया और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार करने मैं सफलता प्राप्त किया ।पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक, नकदी और नशे से जुड़ी सामग्री बरामद की है। फिलहाल पूछताछ जारी है और इसके पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा जल्द ही होने की संभावना बताई जाती है। बेगूसराय पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मचा है हड़कंप। बताया जाता है कि जिले के युवा वर्गों में शराब तस्करी, गांजा तस्करी, स्मेक तस्करी, एवं हफीम की तस्करी से अधिक पैसे के लालच में युवा वर्ग बर्बाद हो रहे हैं। जब तक गीरोह पकड़े नहीं जाते, तब तक अवैध कारोबार से वह जमीन और मकान बनाने में व्यस्त हो जाते हैं और पकड़े जाने पर उनकी साड़ी हैकरी निकल जाती है ,और अवैध कमाई के साथ-साथ घर परिवार भी बिखर जाते हैं। लेकिन इस ओर कलयुग में इसकी चिंता किसे है , चुकी अवैध धंधे से मोटी रकम की कमाई जो होती है ? जिससे ऐसो आराम भी मिलता है, और परिजन भी खुश रहा करते हैं?


