भाकपा बीहट 01 का शाखा सम्मेलन सफलपूर्वक सम्पन्न।
सचिव योगी सिंह एवं कोषाध्यक्ष सुनील सिंह मनोनीत।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बीहट शाखा 01 का 9 बाँ सम्मेलन उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेमकरन पुर के कॉ राम गौपाल सिंह सभा कक्ष में आयोजित की गई ।जिसकी अध्यक्षता अनिल सिंह एवं भैरव पासवान ने किया वहीं मंच संचालन कामरेड रमेश शर्मा के द्वारा की गई।सभा के उद्घाटन भाषण के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि
राहुल गांधी चुनाव धांधली की बात हमेशा कहते रहा है जो आज सच साबित हो रही है। महाराष्ट्र के चुनाव में वोट चोरी का इल्जाम सरकार पर लगाया यह भी एक मुख्य मुद्दा बनाकर देश स्तर पर उभरा है उसके बाद स्थानीय तौर पर जो विकास के आधार पर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने का जो सवाल है अभी तक शुरू नहीं हुआ है, और पूरे रोड को घेराबंदी किया जा रहा है जिससे आम आवाम को जाने आने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
देश विकट परिस्थिति के दौड़ में है जब छात्र नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है वर्तमान सरकार के विरोध बोलने वालों को जेल के सलाखों में भेजा जा रहा है। जहां महंगाई बेरोजगारी चरम पर है ।इस परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहट शाखा एक का सम्मेलन अपने आप में बड़ा ही महत्वपूर्ण रखता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीहट पंचायत एक हमेशा से पार्टी के प्रति सजग, कर्मठ एवं ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने का काम किया है। इस शाखा से कई हमारे बड़े लीडर पैदा हुए,कामरेड चंद्रशेखर सिंह हो या फिर कामरेड सीताराम मिश्रा, अपने आप में महान कम्युनिस्ट एवं पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने वाले हमारे बहादुर साथी थे उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता से कहा कि आप सब आपसी मतभेद भूलाकर आप गरीबों दलितों शिक्षित बेरोजगार युवाओं की आवाज बनकर सड़क से संसद तक एक सूत्र में बंध कर लड़ने को तैयार हो तभी हम विजय प्राप्त कर सकते हैं आज केंद्र की सरकार कह रही है की भूत पर कब्जा करो तो ऐसे तानाशाह के खिलाफ लड़ने के लिए हमको शाखा से कार्यकर्ता को मजबूत करना होगा तभी हम मुंह तोड़ जवाब दे सकते हैं सभा को एटक के जिला मंत्री प्रहलाद सिंह, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह, बरौनी अंचल मंत्री अरविंद सिंह, किसान सभा के राज्य परिषद सदस्य राम आधार सिंह, सुनील सिंह ने अपने विचार को रखा इस मौके पर 15 सदस्य कार्यकारिणी समिति गठित की गई एवं 6 आमंत्रित सदस्य बनाए गए। ।जिसमें शाखा सचिव योगी सिंह संयुक्त सचिव अनिल सिंह एवं भैरव पासवान तथा कोषाध्यक्ष सुनील सिंह मनोनीत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के झंडोतोलन से प्रारंभ किया गया पार्टी वरिष्ठ व्यवृद्ध नेता बाल कृष्ण सिंह ने झंडोतोलन किया,वही अशोक पासवान के नेतृत्व में मिथिलांचल संगीत कला मंच के कलाकारों ने लक्ष्मी प्रसाद यादव, रामसेवक साह,विष्णु देव भारती,निशु कुमारी, कशिश, रूपाली ,जिज्ञासा ने शहीद एवं जन गीत गाकर लोगों का हौसला अफजाई किया। उसके बाद तमाम शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया, अंत में नव निर्वाचित सदस्यों के उत्साह वर्धन करते हुए पार्टी के संविधान अनुकूल एवं शाखा को वृहद बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए एवं जन समस्याओं पर विशेष घ्यान देने पर विशेष जोड़ दिया गया।मौके पर राज किशोर सिंह,जय कृष्ण , हरेराम सिंह,साइकिल पासवान,गणेश पासवान,भैरव पासवान,प्रशांत कुमार पप्पू,शेखर पासवान, रमाकांत शर्मा,उमेश सिंह,अमरनाथ सिंह,महेंद्र सिंह,वशिष्ठ सिंह,सुधीर सिंह, भासो सिंह, भासो महतों, अनिल कुमार, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


