Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News ब्रह्माकुमारीज तेघरा सेवा केंद्र पिढौली ग्राम में श्रीमद् भगवद् गीता का सत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है*

 महाकाल शिव बाबा आया है सबको परमधाम ले जाने- बीके कंचन दीदी

 संकट के समय शांति बनाए रखना महानता की निशानी श्रीमद् भागवद्गीता केअंतिम सत्र का समापन


तेघड़ा/ बेगूसराय संवाददाता राम आधार सहनी की खास रिपोर्ट

ब्रह्माकुमारीज तेघरा सेवा केंद्र पिढौली ग्राम में श्रीमद् भगवद् गीता का सत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है

 तीन दिवसीय श्रीमद भगवत गीता के रहस्य पर कार्यक्रम का समापन हो चुका है। पिछले 21 मई से 23 मई 2025 तक स्वर्गीय लक्ष्मी दास ठाकुरबारी,पिढौली में चल रहा था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कंचन दीदी ने  ब्रह्मा विष्णु शंकर के स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि वर्तमान समय कलियुग और सतयुग के बीच का समय संगम युग चल रहा है। जहां निराकार परमात्मा शिव बाबा कलयुग के अंत में साकार प्रजापिता ब्रह्मा का आधार लेकर नई सृष्टि सतयुगी दुनिया की रचना करते हैं। शंकर द्वारा पुरानी पतित दुनिया का संघार करते हैं और विष्णु द्वारा नई सतयुगी दुनिया की पालना कराते हैं। कार्यक्रम में माननीय पूर्व विधायक श्री ललन कुमार सिंह उनकी धर्मपत्नी ने दीदी जी का आरती उतार कर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर लाभ लिया। मौके पर शुरू की आरती में महंत राम प्रिया दास,बी.के आशा, बी.के राजऋषि,बी.के राजीव, बी.के कन्हैया बी.के अनिल तेघरा स्थानीय सेवा केंद्र समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom