शराब का धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत जीवन दास की रिपोर्ट
गढ़हारा थाना क्षेत्र में बारो सलेमपुर शिवाला घाट निवासी स्व रामानंद राय का 48वर्षीय पुत्र संजीत राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया।प्रतिबंधित शराब का होम डिलेवरी करने के मामले में उसे स्कूटी सहित हिरासत में लिया गया।नव पदस्थापित गढ़हरा थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी को स्कूटी वाहन में 6 फ्रूटी वाइन के साथ गिरफ्तार किया गया।उसे रविवार को जेल भेज दिया गया।


