25 मई- साइकिल पे संडे के 554 वें रविवार को मनाया गया
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
बरौनी प्रखंड क्षेत्र के पिपरा देवस पंचायत स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी की यात्रा की गयी। इस यात्रा के दौरान ठाकुरबारी परिसर में स्थानीय लोगों के साथ पर्यावरण को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में भाग लेते हुए पूर्व मुखिया कौशल किशोर सिंह ने कहा कि आज जिस रूप में आसपास के क्षेत्र में जलस्तर धीरे-धीरे घट रहा है, यह हम सबके लिए बड़ा संकट है। इसके लिए जरूरतश है कि हम जहां एक तरफ जल का दोहन कम करें वहीं दूसरी तरफ इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। साइकिल पे संडे के साथी विनोद भारती ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत किया कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल और केवल संकट देकर जा रहे हैं। हम पेड़ काट रहे हैं, पानी बर्बाद कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में जरूरत है कि हम सब अपने पर्यावरण के लिए सजग हो। वहीं अभियान के सदस्य अंशु कुमार ने युवाओं और बच्चों को अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि जब युवा इस अभियान को अपना मान लेंगे तो फिर हम संकट को थोड़ा काम कर सकते हैं। मौके पर टीम के वरिष्ठ सदस्य कुणाल कुमार, संयोजक डॉ कुंदन कुमार, पत्रकार मुकेश कुमार, विकास कुमार, श्याम कुमार, शशि कुमार, लक्ष्य, अक्षत रोहित, केशव, ओम सानी कुमार शर्मा हर्ष किशोर सहित दर्जनों सदस्यों ने अपनी दमदार उपस्थिति दी।



