कार्य के लिए जनता हल्ला कर रही थी किसी तरह कार्य करवा दो और जितना बन सके अपनी जेबें में गर्म कर लो।
बिना सूचना पट ( बोर्ड ) लगाए हो रहा है नाला निर्माण कार्य. लोगों में फैल रहा आक्रोश-. रौशन मिश्रा.। जनता को दिखाना है की कार्य हो रहा है चाहे वह कार्य कैसा भी हो।
बरौनी,/ बेगूसराय / सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
जे मन आवो, कैने जा , जेल गरम कैने जा, आखिर के बोलतै? तू हूं लूटअ, हम हूं युटुब , लूटे के जमाना वा इनकर लूलल केहू न जाने जिनके शरीर पर खादी के कुर्ता पैजामा बा ।
नगर परिषद बरौनी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों में जल निकासी के लिए नाला निर्माण को लेकर नाला निर्माण कार्य चलाया जा रहा है. लेकिन उक्त निर्माण कार्य को लेकर ् किसी प्रकार का सूचना पट ( बोर्ड ) नहीं लगाया गया है। की किस योजना से, किसके द्वारा, कितने पैसे का कार्य हो रहा है। . जिससे लोगों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई है. उक्त बातें रौशन मिश्रा ज़िला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद बेगूसराय ने कही। . उन्होंने कहा कि नगर परिषद बरौनी के दीनदयाल रोड में शिवमन्दिर के सामने वाली गली में नाला निर्माण कार्य चल रहा है, . लेकिन यहाँ निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है. वहीं राजेंद्र रोड में वाटिका चौक के पास भी नाला निर्माण कार्य चल रहा है. यहाँ भी निर्माण कार्य से सम्बंधित कोई भी सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है।. इससे आम लोगों को ये जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उक्त निर्माण कार्य नगर परिषद बरौनी के द्वारा कार्य किया जा रहा है कि, विधायक के द्वारा, या फिर, सांसद के द्वारा या किसी अन्य विभाग के द्वारा यह निर्माण कार्य किया जा रहा है.। वहीं नाले का पानी कहाँ जायेगा? . इससे लोगों के बीच उहा-पोह की स्थिति बनी हुई है और आक्रोश बना हुआ है।. वहीं नाला को लेकर जो गड्ढा किया गया है, उससे जो मिट्टी निकाली गई है, वह मिट्टी सड़क पर ही पड़ा हुआ है.। जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों सहित आम जनों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है । इस कार्य को लेकर कुछ दलाल किस्म के युवा के अगल-बगल चलते देखे जा रहे हैं। लेकिन कार्य के मुखिया कौन है यह कौन बताएगा?. मौके पर मनीष बिहारी संयोजक बजरंग दल तेघड़ा, अर्जुन पोद्दार, बरौनी नगर अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.।





