Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News सिपाही बनने पर गढ़हरा की दो बेटियों को किया गया सम्मानित।

 सिपाही बनने पर गढ़हरा की दो बेटियों को किया गया सम्मानित।

बरौनी बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।


गढ़हारा की दो बेटियों के सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल होने और उन्हें जिलावार आवंटित मुख्यालय में बुलावा आने पर उन्हें सम्मानित किया गया।इन्हें गढ़हारा दर्पण परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। गुरुवार की शाम आयोजित सम्मान कार्यक्रम में नगर परिषद बीहट अंतर्गत वार्ड 17 निवासी रामविलास सहनी की पुत्री ऋचा कुमारी और वार्ड 20 चकबल निवासी प्रेमचन्द्र सहनी की पुत्री पिंकी कुमारी को प्रोत्साहित किया गया। बारो गाछी टोला निवासी पिंकी कुमारी के प्रति भी शुभकामना व्यक्त किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मुक्तेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उनके हौसलों को उड़ान देना है। सामाजिक, सांकृतिक जागरूकता के माध्यम से उन्हें तरासने का कार्य किया जाता है। जो बच्चे मेडिकल,इंजीनियरिंग, फोर्स समेत अन्य विभागों में चयनित होते हैं उन्हें सम्मानित करते हुए उनसे नेक कार्य करने का संकल्प लिया जाता है। समाजसेवी शिवजी आर्य ने परिवार में बच्चों व बड़ो के कर्तव्य को निभाने के प्रति एक जागरुकता गीत के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त किया। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,,सुरेंद्र कुमार, , राजकुमार प्रसाद,एचएम सिकंदर कुमार,कुमारी सुमित्रा,उषा कुमारी तांती,रंजीत कुमार सिंह,संगीता कुमारी सहित दर्जनों सामाजिक सेवा के से जुड़े लोगों ने बच्चों को आशीर्वाद दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom