दिनांक 11 मई 2025 दिन रविवार को बेगूसराय जिलान्तर्गत बछवाडा प्रखण्ड के चिरंजीवपुर पंचायत में पान तांती ततवा का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डा० विनोद तांती ने किया। मुख्य अतिथि वैश्य जागरण मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद ने संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य की आबादी अट्ठाइस फीसदी है।पान तांती जाति भी वैश्य समाज का एक उपजाति है।
अकेले पान तांती ने 13 अप्रैल 2025 को पटना के गांधीफ मैदान में 13 लाख लोगों को जुटाकर सत्ता का दरवाजा खोल दिया है। जिस दिन वैश्य संगठित हो जाएगा हिन्दुस्तान के सभी राज्यों में वैश्य समाज का ही मुख्यमंत्री होगा। वैश्य समाज के कुछ दोगला ,दलाल, भडुआ तथा कहरिया के कारण वैश्य सत्ता का कहरिया बना हुआ है जिस दिन भडुआ ,दलाल, दलाल और कहरिया का वहिष्कार होगा, उसी दिन वैश्य समाज में पालकी में बैठेगा और वैश्य समाज शासक बन जाएगा। मुख्य वक्ता डा० विनोद तांती ने संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में तांती वोट के बल पर ही बिहार में किसी भी राजनीतिक दल की सरकार बनेगी। अतिविशिष्ट अतिथि वैश्य जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० कैलाश महतों ने संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में जो समाज आजतक मुख्यमंत्री नहीं बना है, वही समाज मुख्यमंत्री बनेगा, यही हमारा वादा है। विशिष्ट अतिथिगण राम प्रीत शर्मा, विजय तांती आदि नेताओ ने संबोधित किया। जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।



