निपनियां गांव में 3 जून से लगेगा 12 दिवसीय रंग उमंग कार्यशाला।
बरौनी। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी की खास रिपोर्ट।
आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का आयोजन इस बार निपनियां गांव स्थित केजीएम ड्रीम्स स्कूल में किया जाएगा। 3 जून से प्रारंभ होने वाले 12 दिवसीय कार्यशाला में निपनियां, बरौनी, मधुरापुर, शोकहारा, फुलवड़िया, बारो, गढ़हरा, सिमरिया, अमरपुर, गंगा प्रसाद, जयनगर सहित एक दर्जन गांव के बच्चे इस कार्यशाला में भाग लेकर अपनी अभिव्यक्ति को नया स्वर देंगे। कार्यशाला में नाटक, संगीत, नृत्य, ललित कला और व्यक्तित्व विकास पर 18 वर्ष तक के सभी छात्र- छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला संयोजक डॉ कुंदन कुमार ने कहा कि आकाश गंगा द्वारा आयोजित यह कार्यशाला विगत 20 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष नगर परिषद बरौनी के वार्ड पार्षद कुमार गौतम मोना के विशेष सहयोग से केजीएम ड्रीम्स के प्रांगण में यह कार्यशाला स्थानीय बच्चों के जीवन में एक नई राह, एक नया आयाम देने की कोशिश करेगा। सचिव गणेश गौरव ने कहा कि इसके पूर्व इस कार्यशाला का आयोजन बीहट, सिसवा, बारो, सिमरिया, भगवानपुर, वीरपुर, बरौनी, तेघरा, बखरी, मटिहानी, मरांची, रचियाही, रतौली, कसहा, अमरपुर सहित अन्य जगहों पर किया जा चुका है। कार्यशाला में नाटक, संगीत, क्लासिक डांस, फोक डांस, वेस्टर्न डांस के साथ-साथ ललित कला में मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, स्पॉट पेंटिंग, क्राफ्ट सहित अन्य विधाओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का संयोजन कर रहे वार्ड पार्षद कुमार गौतम मोना ने कहा कि विद्यालय के साथ- साथ इस गांव को यह सौभाग्य मिला है कि रंग- उमंग कार्यशाला के लिए इसका चयन किया गया है। निश्चित रूप से यहां की प्रतिभाओं को पंख लगेगा और आसपास के एक दर्जन गांव के बच्चे इस क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमा सकते सकते हैं। इधर तैयारी को लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर ज्योति की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। जिसमें कार्यशाला के सफल संचालन के लिए उपाध्यक्ष दिनेश दीवाना, कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, मनीष कुमार, रोहित वर्मा, रवि वर्मा, अंकित कुमार, संतोष कुमार, आनंद कुमार, बलराम बिहारी, अंकित वर्मा, राधे कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, शिवकुमार, निधि, अंजलि, पल्लवी सहित अन्य कलाकारों को जिम्मेदारी दी गयी।



