ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी ,जरा याद करो कुर्बानी।
वतन पे जो फिदा होगा ,अमर वो नौजवा होगा, रहेगी जब तलक दुनिया ये अफसाना बया होगा।
शहीद के सिमरिया पुल पर शव पहुंचते ही क्षेत्र के हजारों युवा और बुजुर्गों ने तिरंगे झंडे के साथ उनकी अगवानी में शहीद सुजीत अमर रहे के नारो से क्षेत्र गूंजाय मान हो गया
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
अपने तीन साथियों के साथ शहीद हुए बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड अंतर्गत अमरपुर पंचायत के शहीद सुजीत कुमार का पार्थिक शरीर सिमरिया पुल पर आते ही हजारों लोगों ने तिरंगे झंडे के साथ शहीद सुजीत अमर रहे के नारे लगाने और उनके अगवानी में लग गए। मिलिट्री वाहन में रखे शव के साथ बीहट चांदनी चौक , जीरो माइल , छह न०ढाला, गढहारा गांव से गुजरते हुए अमरपुर मध्य विद्यालय शहीद का शब पहुंची। इस क्रम में साइकिल पे संडे के ड्रेस में हाथों में बड़े-बड़े तिरंगे झंडे के साथ सैकरो यूबा बीहट मंदिर के पास शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आगे_ पीछे गार्ड करते हुए गंतव्य स्थान तक पहुंचे। शहिद के पार्थिव शरीर के अमरपुर मध्य विद्यालय पहुंचते ही सैकड़ो ग्रामीन बच्चे बूढ़े जवानों सहित माता बहनों ने अंतिम दर्शन के लिए विद्यालय परिसर में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व 6 नंबर ढाला पर भी स्थानीय लोगों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। क्षेत्र के, देश प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ताओं ,छात्रों एवं बुद्धिजीवियों ने शहिद को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर शहिद के परिजन ही नहीं, उपस्थित सभी लोगों के आंखों में आंसू थे। लेकिन देश के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के लिए स्वाभिमान भी था। वतन पर जो फिदा होगा अमर वो नौजवा होगा, रहेगी जब तलक दुनिया, ये अफसाना बाया होगा।





