Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News पान ततवां महासंघ का सम्मेलन आठ जून को।

 पान ततवां महासंघ का सम्मेलन आठ जून को।

बरौनी सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी।

नगर परिषद बीहट  जलेलपुर टोला स्थित मां शीतल धाम परिसर में "प्रेस" वार्ता आयोजित की गई। प्रदेश वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय तांती (ततवां) पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दास जी महाराज ने कहा कि ततवां पान समाज को मजबूत करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही पान समाज को आरक्षण देने को लेकर संघर्ष करने की जरूरत है। तभी पान समाज को अपना खोया हुआ हक मिल सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और आरक्षण को लेकर आगामी आठ जून को बेगूसराय में राष्ट्रीय तांती ततवां पान महासंघ बेगूसराय के बैनर तले सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें बिहार राज्य के सभी जिले से प्रतिनिधि शामिल होंगे। मौके पर महासंघ के अध्यक्ष टुनटुन दास, सचिव अर्जुन कुमार, कोषाध्यक्ष ध्रुवचंद्र कुमार, डा. नवीन कुमार, योगेंद्र दास, धीरज कुमार, सुरेंद्र तांती, सागर तांती, गरीब दास, रामविलास दास आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom