आरक्षण वापसी को लेकर पान समाज की बैठक।पान समाज ने सरकार से पुनः आरक्षण वापसी की मांग की।
बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी।
बरौनी प्रखंड के सिमरिया स्थित मां शीतला मंदिर के प्रांगण में महंत महेश दास के अध्यक्षता में पान समाज महा संगठन की बैठक हुई । जिसमें पान समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने राज्य एवं केंद्र सरकार से पुनः आरक्षण वापसी की मांग की है। इस संबंध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महंत महेश दास जी महाराज ने बताया कि हमारी मांग है कि पान समाज या तांती समाज एक अत्यंत पिछड़ा समाज है जिसे उत्थान के लिए आरक्षण की जरूरत है। वही संगठन के सचिव अर्जुन कुमार ने कहा हम के लिए आरक्षण की अति आवश्यकता है । वही पान समाज के जिला अध्यक्ष टुनटुन दास ने कहा हम लोगों को वर्ष 2015 में आरक्षण मिला था परंतु 2024 में सरकार द्वारा आरक्षण वापस ले लिया गया जो हम लोगों के साथ अन्याय है। इसके लिए पान समाज या तांती महासंघ संगठित होकर अपने अधिकार के लिए एकजुट है। इसके लिए पान महासंघ 8 जून को राज्य स्तरीय प्रतिनिधि बैठक करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। जिस पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ नवीन कुमार योगेंद्र दास धीरज कुमार गरीबदास रामविलास दास जितेंद्र सुरेश कुमार आदि पवन कुमार सहित संगठन के दर्जनों लोगों ने भाग लिया।



