एपीएसएम कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को किया गया सम्मानित।
बरौनी।सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट।
ओटीसी बरौनी 9 बिहार बटालियन एनसीसी के अंतर्गत 21अप्रैल से चल रहे एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर , 30 अप्रैल 2025 को संपन्न हुआ, 10 दिवसीय शिविर में कैडेट्स ने सैन्य जीवन की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण शिविर में अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय, बरौनी,के 35 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। जिसमें 13 गर्ल्स कैडेट एवं 22 बॉयज शामिल हुए,एवं अपने उत्तम प्रतिभा को भी दर्शाया,जिसमें इस महाविद्यालय के 17 कैडेट को रैंक देकर सम्मानित किया गया। एक - एस यू ओ के लिए रोशन कुमार,तीन- यू ओ (रोशन, रीना हिमांशु ), एक- सी एच एम के लिए हिमांशु,4 - एस जी टी के लिए (नीतीश,मनीषा,तनुजा,सनी ), 5- सी पी एल केलिए( आमोद,रोशन, स्वीटी,निशिकांत, प्रशांत ), दो- एल सी पी एल के लिए(, पायल, हर्ष )को रैंक प्रदान किया गया, साथ ही कुछ कैडेट्स को बेस्ट कैडेट्स के रूप में भी सम्मानित किया गया, इनमें से दो कैडेट्स (प्रियांशु राज एवं केशव कुमार )का चयन आई डी एस एस सी के लिए भी किया गया,इस संदर्भ में शनिवार को अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय, प्रोफेसर मुकेश कुमार सर के द्वारा कैडेटस को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के लिए रैंक समारोह का आयोजन किया गया, तथा, प्रोफेसर मुकेश कुमार सर के द्वारा यह भी बताया गया कि किस प्रकार एन सी सी युवाओं को जिम्मेदार बनाता है, तथा समाज के लिए कि यह किस प्रकार प्रेरणादायक है, इस आयोजन में इस महाविद्यालय के कई विभागाध्यक्ष, एवं,एन सी सी सीटीओ आदि मौजूद थे।




