Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News आपकी शहर आपकी बात कार्यक्रम आयोजित।

 आपकी शहर आपकी बात कार्यक्रम आयोजित।


बरौनी। सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट 

बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में संचालित आपकी शहर आपकी बात कार्यक्रम के माध्यम से नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर -02 राजवाड़ा गाछी टोला में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से लगभग 100 आवेदन प्राप्त किया गया है। जिसमें तत्काल निष्पादन की संख्या - जीरो रहा। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक मामले  राशनकार्ड, वृद्धा पेंशन, बिजली खपत से अधिक बिल उस बिजली बिल माफ करते हुए बिजली बहाल करने के लिए, आवास, नल-जल, सड़क,नाला निर्माण कार्य से संदर्भित आवेदन प्राप्त हुआ है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी ने बताया कि आपकी शहर आपकी बात कार्यक्रम में लगभग 100 आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। जिसके निष्पादन के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। मौके पर मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार, स्वच्छता निरीक्षक मो नदीम, मिशन सीटी मैनेजर  रंजना कुमारी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर -2 प्रमिला देवी, समाजसेवी राजीव कुमार, पूर्व मुखिया अजय कुमार, प्रवीण कुमार,सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom