Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News भारतीय जनता पार्टी ने अपने सेना के सम्मान में बेगूसराय में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित हजारों नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

 भारतीय जनता पार्टी ने अपने सेना के सम्मान में बेगूसराय में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। 


यात्रा में बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह सहित हजारों नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। 


बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ रामजीवन दास की रिपोर्ट


छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे हम, मिलकर नई कहानी, 

भारतीय सेना के सम्मान में आज बेगूसराय में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुए। पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता का जयकारा और सेना का मनोबल बढ़ाने से संबंधित नारे लगातार गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जिला मुख्यालय के हर-हर महादेव चौक से प्रारंभ हुई। जहां से गिरिराज सिंह सहित बीजेपी के सभी कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए निकले। शहीद ऋषि मार्ग, बजरंग चौक, जीडी कॉलेज, पटेल चौक, कर्पूरी स्थान चौक, मेन रोड, हीरालाल चौक होते हुए यह तिरंगा यात्रा टेढ़ीनाथ चौक के समीप स्थित शहीद स्थल पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों ने हमारी मां - बहनों का सिंदूर धोने का काम किया गया था। भारत की सेना ने अपने शौर्य के बल पर पाकिस्तान के   आतंकवादियों को  धूल चटाने का काम किया। पाकिस्तान के आतंकवादी शौर्य और झूठे  सम्मान को ध्वस्त किया। पाकिस्तान के आतंकवाद को तहस-नहस कर दिया, आतंकवादियों का नाश किया। बड़े-बड़े सुरमा कहलने वाले आतंक के सूरमाओं को धरती में मिल।ने का कार्य किया  हमारे भारत की सेना ने भारत का शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया में ऊपर उठाया है।देश के शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकल गया। सेना के शौर्य को पूरा देश नतमस्तक कर रहा है। सेना के शौर्य सम्मान में, देश का नेतृत्व करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के सम्मान में पूरे देश में कई दिनों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। हम उनके शौर्य को नमन करते हुए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। देश के शौर्य के सम्मान ओर देश के प्रधानमंत्री के सम्मान में आज बेगूसराय में भी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई है।गिरिराज सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके आकाओं के सीने पर दागी गई मिसाइल है। यह भारत की रणनीतिक परिपक्वता, निर्णायक नेतृत्व और तीनों सेनाओं के शौर्य का वैश्विक उद्घोष है। भारत ने दिखा दिया है कि वह बिना युद्ध की घोषणा किए दुश्मन की सीमा में घुसकर जवाब देने में सक्षम है। भारतीय सेना ने मात्र 90 मिनट में पाकिस्तान पर इतने मिसाइल दागे कि वह घुटनों पर आ गया। भारत के ब्रह्मोस जैसे मिसाइल वो सूर्या जैसे मिसाइल से दुश्मनों का पसीना छुराने के लिए सक्षम है। भारत नया भारत है वह पाकिस्तान के दशकों पूर्व चलाए जा रहे कू कृत्य को मिट्टी में मिलने मैं सक्षम है।  यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया और विकसित भारत है, जो दुश्मनों के घरों में घुसकर उसको नेस्तनाबूत करना जानता है। भारत के पास अग्नि, ब्रह्मोस, आकाश, सूर्या जैसे भारत में   निर्मित मिसाइल है, जो दुश्मनों के युद्ध मे छक्के छुड़ा सकता है।खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ने की क्षमता रखता है। इसी का नतीजा है कि आज भारत ने पाकिस्तान को उसके घर मे घुसकर धूल चटा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे देश के सेना को खुली छूट दी और सेना ने अपने शौर्य का परिचय दिया, आतंकवादियों के सभी ठिकानों को धवस्त किया। तिरंगा यात्रा में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, उप महापौर अनीता राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, संजय सिंह, कृष्ण मोहन पप्पू, जिला पार्षद अमित देव, केशव शांडिल्य कुंदन पोद्दार आदि शामिल हुए।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom