Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कार में अचानक जीपीएस हुआ खराब,दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे रेलकर्मी दंपति

 कार में अचानक जीपीएस हुआ खराब,दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे रेलकर्मी दंपति


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट। 


सुरक्षा की दृष्टिकोण से कार या वाहनों में जीपीएस लगाया जाना ठीक है, मगर बड़े पैमाने पर इस टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग किया जा रहा है।कुछ लोगों   के वाहनों का सिस्टम ऑनलाइन खराब कर मोटी रकम कमाई करने का जरिया बनाया जाता है।  यह समस्या रविवार को गढ़हरा निवासी एक रेलकर्मी के साथ बेगूसराय में उतपन्न हुई।बीच रास्ते में कार की इलेक्ट्रोनिक जीपीएस कंपनी  के ऑपरेटर  ने  बंद कर दी।भीषण गर्मी में बीच रास्ते में चालक दंपत्ति फंस गए। वे अपनी कार में जीपीएस लगवाए हुए थे।अचानक तेज गति से जा रही कार सड़क पर रुकने लगी। कार का कोई भी सिस्टम काम नहीं कर रहा था।बड़ी दुर्घटना होते होते बची।चालक दंपति किसी तरह पीछे के वाहनों को इशारा करके उन्हें अपनी स्थिति से अवगत कराया।इसके बाद बहुत परेशानी से कार को साइड किया।उसने कहा कि जीपीएस लगाने वाले लोग सावधान हो जाएं। बताया कि कार में जीपीएस लगाने के बाद सर्विस नहीं दिया गया। इमरजेंसी में कॉल नहीं उठाते हैं। अगर कॉल उठा भी लिए तो वे आदमी नहीं भेजते हैं,उपभोक्ता परेशान होते हैं। उसने गैराज से मैकेनिक बुलाकर पूरा का पूरा जीपीएस सिस्टम  कार  से निकलवा दिया, तब जा कर कार चली।बताया कि कार में अलग से जीपीएस लगवाने का मतलब है अपने कार का कंट्रोल किसी और के हाथ में  दे देना।कहा कि जीपीएस लगवाने की लिए कंपनी के लोग भरपूर सहयोग का वादा करते हैं, मगर जरूरत पड़ने पर रेस्पॉन्स नहीं करते है।बताया कि ऐसे फर्जी जीपीएस वालों से सावधान रहें। मैन्युफेक्चर मेड जीपीएस ही लगवाए, लोकल में जीपीएस फिट न कराए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom