Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News नगर जनसंवाद के माध्यम लोगों से संग्रह की गई जन समस्याएँ. जल निकासी व सफाई की सबसे बड़ी समस्या। वार्ड पार्षद कुमार गौतम ने मुख्य पार्सद पर लगाए गंभीर आरोप।

नगर जनसंवाद के माध्यम लोगों से संग्रह की गई जन समस्याएँ. जल निकासी व सफाई की सबसे बड़ी समस्या।

वार्ड पार्षद कुमार गौतम ने मुख्य पार्सद पर लगाए गंभीर आरोप। 

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट। 


बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार नगर परिषद बरौनी में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता हेतु नगर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। . जिसमें आम लोगों से उनकी समस्याओं को संग्रह करने और उसका निदान करने के लिए लोगों से जनसंवाद किये जा रहे हैं। . इसी क्रम में शनिवार को नगर परिषद बरौनी के वार्ड 24 में नगर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार, सिटी मैनेजर रोहित सिंह, स्वक्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ,उप मुख्य पार्षद नेहा मेहता, वार्ड पार्षद कुमार गौतम समेत वार्ड के दर्ज़नो महिला पुरुष और नगर कर्मी शामिल हुये. इस मौके पर लोगों ने पी एम आवास योजना, नल जल, साफ सफाई, जल निकासी, नाला, लाइट समेत अन्य समस्याओं को रखा. जिसे बारी बारी से संग्रह किया गया, और उस समस्या का समाधान करवाने को लेकर बात की गई. वही वार्ड पार्षद कुमार गौतम ने बताया कि सरकार तो इस प्रकार के कार्यक्रम करबा रही है , जो स्वागत योग्य है, पर इसका समुचित लाभ तब ही मिल पाएगा जब नगर परिषद प्रशासन जनता के द्वारा उठाएँ गए समस्याओं का निष्पादन करेगी । रही बात बरौनी नगर परिषद् की तो यहाँ के मुख्य पार्षद ही पूरी तरह से ख़ुद खायेंगे और परिवार को भी खिलायेंगें के भाव को लेकर चल रहें हैं । सिर्फ चुनाव के समय हर घर जाएँगें ।पर आज जब बात समस्या सुन ने की है तो वो नहीं आएँगें । बाक़ी मुझे इंतज़ार रहेगा कि जनता की समस्या जल्द से जल्द दूर हो जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom