Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News एनटीपीसी के दैनिक कर्मियों का धरना स्थगित।

 एनटीपीसी के दैनिक कर्मियों का धरना स्थगित।

बीहट। सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी 

 थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों को बार-बार प्रबंधन के द्वारा गेट पास के नाम पर बैठने की बात निरंतर जारी होने के कारण प्रबंधन के खिलाफ धरना में उपस्थित मजदूरों के बीच यूनियन के महासचिव प्रहलाद सिंह एवं एनटीपीसी के मानव संसाधन उप महा प्रबंधक अर्नब मुखर्जी से स्थल पर  बातचीत हुई।वहीं  प्रबंधन के तरफ से कहा गया की जो तिथि मुकर्रर की गई थी तकनीकी कारणों के वजह से विलंब हुआ जिसका मुझे खेद है, जो 30,मई,2025 को सभी मजदूर कार्य पर वापस लगेंगे । यह तिथि किसी भी कीमत पर बढ़ाने वाली नहीं है। मजदूरों ने प्रबंधन के साथ निर्धारित समय को स्वीकार किया यूनियन नेता ने कहा कि यदि मजदूरों का गेट पास 30 मई को नहीं बनता तो यह दैनिक मजदूर का वेतन आप लागू करें। निर्धारित तिथि से इन बातों को ध्यान में रखते हुए अगले तिथि तक धरणा को समाप्त किया गया। वही यूनियन के महासचिव प्रहलाद सिंह ने बताया कि उक्त कार्य के लिए एनटीपीसी मजदूर संगठित है । मौके पर ललन राय नवल किशोर अनिल तांती इत्यादि पीड़ित मजदूर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom