तेघड़ा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अंचल परिषद की बैठक रामेश्वर स्मारक भवन तेघड़ा में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी तेघड़ा अंचल परिषद की बैठक। कॉ. मणि भूषण सिंह कि अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं 1 जून 2025 को मझौल में होने वाली
तेघड़ा/बेगूसराय
A.I.Y.F. ऑल इंडिया नौजवान संघ की जिला सम्मेलन की तैयारी सहित 15 जून तक भा.क.पा तेघड़ा अंचल के तमाम शाखा की शाखा सम्मेलन करने ए
वं जन कोष संग्रह करने के लिए विचार विमर्श किया गया बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला संगठन मंत्री कॉमरेड राजेंद्र चौधरी ने कहा यह वर्ष भा.क.पा पार्टी के शताब्दी वर्ष है और यह पार्टी बड़े बदलाव की ओर मज़बूती से आगे बढ़ रही है जो आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा में दिखाई देगी भाकपा जिला मंत्री कॉमरेड अवधेश कुमार राय ने कहा कि बेगूसराय जिले में महा गठबंधन दालों की सातो सीटों पर जीत हासिल होगी इसके लिए एक जुट होकर मेहनत करने की जरूरत है मतदाता सूची अध्यन करने की जरूरत है क्यूंकि चुनाव आयोग के द्वारा अल्पसंख्यक जातियों का नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है मरे हुए को जिंदा और जिंदा को मरा बताया जाता है इसलिए भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी को चौकन्ना रहने की जरूरत है और पार्टी के अंदर तमाम जन संगठन का निर्माण करते हुए जो शाखा का सम्मेलन नहीं हुआ है उसे 15 जून तक पूरा करने की गारंटी करे मुख्य बक्ता पूर्व सांसद कॉमरेड शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा यह तेघड़ा की धरती कॉमरेड सूर्यनारायण सिंह कॉमरेड रामेश्वर सिंह एवं शहीद कॉमरेड गंगोत्री सिंह की धरती है मुझे इसी तेघड़ा में कॉमरेड रामेश्वर सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी मै इस धरती का आभारी हूँ इसलिए मैं गर्व के साथ आप तमाम साथियो को लाल सलाम पेश करता हूँ साथ ही आपलोगों से यह निवेदन करता हूँ कि आप जनता के बीच जाइए पार्टी जन कोष संग्रह के साथ जन समस्या को भी संज्ञान में लीजिए यह पार्टी सर्वहारा की पार्टी है इसलिए गरीब मजदूर भूमिहीन की समस्या को हल करने दी दिशा में जब हम उसके साथ खड़े रहेंगे तभी हम कम्युनिष्ट हो सकते है इस बैठक में भाकपा राज्य परिषद सदस्य चन्द्रभूषण सिंह उर्फ जुलूम सिंह ,अंचल मंत्री परमानंद सिंह ,किसान नेता दिनेश सिंह, सनातन प्रसाद सिंह, नौजवान संघ के नेता प्रदीप कुमार चिंटू ,छात्र नेता मोहम्मद सिराज समेत तेघड़ा अंचल परिषद के तमाम सदस्य मौजूद थे


