Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News भारतीय कबड्डी टीम कैंप में रिया का हुआ चयन। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन किया गया।

 भारतीय कबड्डी टीम कैंप में रिया का हुआ चयन। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ की खिलाड़ी रिया कुमारी का चयन किया गया।


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत रामजीवन दास के रिपोर्ट।


जिला कबड्डी संघ संबंद्ध सपोर्टिंग कल्ब बीहट की खिलाड़ी बीहट जागीर टोला निवासी सिकंदर कुमार सिंह एवं वैजयंती देवी की पुत्री रिया कुमारी का चयन भारतीय कबड्डी टीम कैंप में चयन किया गया है।जो आगामी महीने में होने वाले महिला कबड्डी विश्व कप के भारतीय कबड्डी टीम प्रशिक्षण शिविर में किया गया है। रिया कुमारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में कार्यरत हैं। प्रशिक्षण शिविर सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर में आगमी 10 से 31 मई तक चलेगा। इस कैंप में कुल 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके पहले रिया कुमारी का सेलेक्शन एशियन चैंपियनशिप के कैंप में किया गया था। रिया कुमारी साई सेंटर सोनीपत में पहले से ही ट्रेनिंग ले रही हैं।रिया के चयन पर बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला, डीआईजी आशीष भारती, एसपी मनीष, जिला खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप, जिला कबड्डी संघ के प्रधान संरक्षक उपेन्द्र प्रसाद सिंह, डा सोनू शंकर, अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजेश कुमार टूना, संजय सिंह, परमानंद सिंह, राजकुमार सिंह राजू, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह, राजीव कुमार, संतोष कुमार, रविशंकर, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, समाजसेवी निलेश सिंह डिया, नंदन कुमार मिश्र, पुलकित कुमार , सुरेन्द्र सिंह, बबीता कुमारी,डा कुंदन कुमार, विपिन राज, धर्मवीर कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom