पूर्व से चली आ रही हत्या पर हत्या को लेकर फिर लगभग 45 वर्षीय किसान फंटूश सिंह की दियारा ङेरे पर जाने के क्रम में विरोधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत बरौनी पंचायत 01 वार्ड संख्या-11 रसलपुर निवासी लगभग 45 वर्षीय किसान फंटूश सिंह रात्रि में घर से दियारा डेरा पर जाने के क्रम में घात लगाए विरोधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला वर्षों से चली जा रही है। इससे साल भर पूर्व भी मृतक के बड़े भाई पप्पू सिंह की भी हत्या डेरा पर जाने के क्रम में ही विरोधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि मृतक का एक परिजन ऐसे ही मामले में जेल में बंद है। घटना की सूचना पाते ही संबंधित थाना तेघड़ा थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में थाना पर ले गई। जहां कानूनी कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल बेगूसराय भेजकर पोस्टमार्टम करा कर लाश को परिजनों को सौंप दी है। एवं प्रशासन आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना को लेकर आम जनों में हो रही चर्चा को गर माने तो क्या इस घोर कलयुग में इंसान का जीवन बकरा- बकरी से भी बततर हो गई, क्योंकि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं कि इंसान- इंसान का गला काटकर हत्या कर रहे हैं? इस मामले के पीछे तो बरसों से चली आ रही अदवत बताई जाती है।


