हाजीपुर में विधायक द्वारा भवन का उद्घाटन।
बीहट सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत नगर परिषद बिहार के वार्ड नंबर 5 में मध्य विद्यालय हाजीपुर में माननीय तेघरा विधायक राम रतन सिंह के द्वारा फीता काट कर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन बुधवार को किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त भवन माननीय विधायक द्वारा अनुशंसित करीब 15 लाख की राशि से निर्माण कराया गया। इस संबंध में माननीय विधायक राम रतन सिंह ने कहा उक्त भवन बन जाने से विद्यालय के बच्चों के पठन-पाठन में सहूलियत होगी। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हरिनंदन कुमार पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह हाजीपुर के शाखा मंत्री अनिल चौधरी परमानंद सिंह वार्ड प्रतिनिधि चंदन कुमार विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक दास विकास कुमार राजेंद्र सिंह देवघर सिंह अनिल सिंह अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे।



