संवदलपुर वार्ड संख्या-04 के राकेश कुमार उम्र 25 वर्ष का अपहरण करता द्वारा 24 मई के संध्या में हथियार के बल पर अपहृत कर लिया गया।
जिसका आता-पता 28 मई के लगभग 10:00 बजे दिन तक नहीं मिला था।
अपहर्ता की सरपंच पत्नी जो गर्भवती थी, मामले में नामजद होने के कारण एक और नाम जद महिला के साथ जेल की सलाखों के अंदर जाना पड़ा।
आपअपहरित की बरामदगी वो अपहरण करता की सूचना देने वाले को पुलिस ने ₹25000 का इनाम की घोषणा कर दी है।
नामजद किए गए नौ में से दो महिला नामजद को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, बाकी सात पर गिरफ्तारी वारंट के साथ-साथ कुर्की जपती वारंट भी न्यायालय से पुलिस ने हासिल कर ली है।
बेगूसराय/ बरौनी/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
बीते 24 मई के संध्या समय साहेबपुर कमाल 20 सूत्री समिति के सदस्य संदलपुर निवासी हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लगभग 25 वर्षीय राकेश कुमार को 24 मई के संध्या समय हथियार के बल पर अपराधी गिरोद द्वारा अपहरण कर लिया गया। इसके विरोध में परीजन एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा सड़क जाम, धरना -प्रदर्शन कर के घटना का विरोध किया गया। परिजनों द्वारा नौ लोगों को अपहरण में शामिल कहते हुए नामजद अभियुक्त बनाया गया। मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के आल्हा अधिकारी भी घटना में शामिल अपराधियो की तलाश में हर अस्तर से लगे हुए बताए जाते हैं।
जिला प्रशासन ने न्यायालय में आवेदन देकर सभी नामजदो के गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की जपती वारंट भी हासिल कर एक कुख्यात नामजद अपराधी के मामले में नामजद पत्नी जो गांव का सरपंच भी बताई जाती है एवं लोगों के अनुसार वह गर्भवती भी है, एवं दूसरे अपराधी के पत्नी जो मामले में नामजद है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के माध्यम से दोनों को जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि एण एच जाम के समय बलिया एसडीपीओ द्वारा घटना का विरोध कर रहे लोगों से कहा था की पुलिस प्रशासन 12 घंटे में परिणाम देगी। लेकिन करीब 90 घंटा बाद भी अपहरण करता और अपहरित का कोई भी ठौर ठिकाना नहीं मिलने पर पुलिस ने अपराधियों की गुप्त सूचना देने वाले को ₹25000 इनाम देने की घोषणा की है।
कहते हैं कि आखिर किश बिल में अपराधी समा गया है जिसके कारण उसकी गर्भवती गांव की सरपंच पत्नी को भी पति द्वारा किए गए अपराध के कारण जेल की सलाखों के अंदर जाना पड़ा। अपहरीत के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर शाहेवपुर कमाल थाना कांड संख्या-149/25 दिनांक-25/05/25 धारा-140(1) 3(5) बी ०एन ०एस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।
आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया के नेतृत्व में साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना/ आ सूचना संकलन करते हुए घटना में शामिल 02 प्राथमिकी नामजद अभियुक्त01- सीता देवी पति डब्लू यादव सा० ज्ञानटोल, थाना शाहेवपुर कमाल, एवं02- रानी देवी पति भूपेंद्र यादव सा० फूल मलिक थाना साहेबपुर कमाल दोनों जिला बेगूसराय को गिरफ्तार करके न्यायालय के माध्यम से मंडल कारा( जेल) भेज दिया गया। तथा घटना में शामिल वंछित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापा मारी अभियान जारी है। तथा घटना में शामिल 9 अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की जपती वारंट हासिल करके आगे की कार्यवाही में प्रशासन जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार एक शातिर अपराधी की पत्नी अपने पंचायत की सरपंच है और वह प्रेग्नेंट बताई जाती है। घटना के बाद घटना में नामजद होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से बेगूसराय मंडल कारा( जेल) भेज दिया है, जबकि गुनाह करने वाला उसके पति का तलाश शर गर्मी से किया जा रहा है । लेकिन बताया जाता है कि लगभग 90 घंटे बीत जाने के बाद भी आम जनों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।



