Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News एनटीपीसी बरौनी इकाई में कार्य रत मजदूरों के सवाल पर बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन के द्वारा गेट मीटिंग।

 एनटीपीसी बरौनी इकाई में कार्य रत  मजदूरों के सवाल पर बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन के द्वारा गेट मीटिंग।


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता यदुनंदन जी की रिपोर्ट बरौनी।

कार्यरत मजदूरों को लगातार एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा अपेक्षित करने का रवैया अपनाया गया है मजदूरों को गेट पास देने के बजाय तीन-चार वर्ष से  महीना दो महीना में 5 दिन 7 दिन बैठाया जाता है। पी, ओ, बनवाने के नाम पर रोका जा रहा है। दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों की परेशानी निरंतर बढ़ती जा रही है । यहां तक की घोषित छुट्टी एनटीपीसी का वह भी लागू नहीं हो रहा है। नए केंद्रीय मजदूरी दर लागू नहीं किया जा रहा है । संवेदक से भी श्रम कानून के तहत मजदूरों के उचित अधिकार को लागू करवाने की जिम्मेदारी प्रबंधन की है । कहीं कहीं चर्चा का विषय बना हुआ है की नौकरी देने के नाम पर नाजायज वसूली भी की जा रही है। यह जिम्मेदारी भी प्रबंधन की है इस तरह की स्थिति पर रोक लगाया जाए उक्त बातें यूनियन के महासचिव प्रहलाद सिंह ने गेट मीटिंग में कहा। यदि प्रबंधन मजदूरों को निश्चित समय सीमा के अंतर्गत उचित सुविधा एवं प्रवेश पत्र के माध्यम से अंदर नहीं करता तो सूचना को सूचित समझा जाए बुधवार के दिन 28, मई, ,2025 से यूनियन मजदूरों को साथ लेकर स्टेज 2 कारखाना के मुख्य द्वार पर और निश्चित कालीन धरना पर बैठेगा । जिसकी सूचना भी प्रबंधन को लिखित रूप से दे दी जाएगी । गेट मीटिंग में ललन राय नवल कुमार श्रीकांत यादव सदानंद यादव शिवशांत बिट्टू सत्य प्रकाश रवीश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom