Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद से मांगा इस्तीफा। नप बीहट कार्यालय के क्रियाकलाप की जानकारी मुख्य पार्षद को नहीं होना हास्यास्पद

 वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद से मांगा इस्तीफा। नप बीहट कार्यालय के क्रियाकलाप की जानकारी मुख्य पार्षद को नहीं होना हास्यास्पद।


मुख्य पार्षद व सशक्त स्थाई समिति ने जीरोमाइल बीहट चांदनी चौक पर अस्थाई बस स्टैंड पर दी थी सहमति। 


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट बीहट (बेगूसराय)।

नगर परिषद बीहट क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल गोलंबर पर नप बीहट कार्यालय द्वारा टेम्पो एवं ई रिक्शा पड़ाव को लेकर निविदा निकाली गई। टेम्पो एवं ई रिक्शा स्टैंड की बंदोबस्ती डेढ़ लाख रुपया था।जो आपसी वर्चस्व को लेकर निविदा एक करोड़ पन्द्रह लाख बीस हजार रुपया पर निविदा अपने नाम किया गया।जिसके बाद नप बीहट क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों सामाजिक संगठनों टेम्पो एवं ई रिक्शा चालकों द्वारा जीरोमाइल गोलंबर पर अधिक राशि वसूली को लेकर प्रदर्शन करने लगें।जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद आनन-फानन में मुख्य पार्षद बबीता देवी एवं उनकी सशक्त समिति सदस्यों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर निविदा घटनाक्रम की सूचना नहीं होने की बात कहते हुए निविदा को रद्द करने की मांग की है। मुख्य पार्षद के द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के बाद रविवार को वार्ड पार्षद संघर्ष समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नप बीहट के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा गोपीनाथ साह ने बताया कि जीरोमाइल गोलंबर पर टेम्पो एवं ई रिक्शा पड़ाव को लेकर जो निविदा निकाली गई है।उस निविदा की सूचना मुख्य पार्षद सहित सशक्त स्थाई समिति के सभी सदस्यों को पूर्व से था। मुख्य पार्षद आमजनों को गुमराह कर रही है। सस्ती लोकप्रियता के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी है।जब मुख्य पार्षद को नप बीहट कार्यालय में होने वाले क्रियाकलाप की जानकारी नहीं है तो मुख्य पार्षद को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सशक्त स्थाई समिति को भंग कर देना चाहिए। अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नप बीहट के सशक्त स्थाई समिति की बैठक जो दिनांक 22-10-2024 को मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल गोलंबर, चांदनी चौक बीहट, सिमरिया धाम इत्यादि स्थानों पर नगर परिषद के माध्यम से टेम्पो एवं ई रिक्शा पड़ाव हेतु निविदा की प्रक्रिया की जानी आवश्यक है। इसके अलावा वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह द्वारा जीरोमाइल गोलंबर के चारों दिशा में सरकारी भूमि पर अवस्थित फुटकर दुकानदारों से अवैध लोगों द्वारा किराए के रूप में राशि वसूली की जाती है।जिस पर रोक लगाया जाए।जिस पर सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों ने सहमति दी थी। उसके बाद मुख्य पार्षद और सशक्त स्थाई समिति को जानकारी नहीं है।यह तो आश्चर्य हैं। जबकि नप बीहट बैठक की प्रोसिडिंग में अंकित है। अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य पार्षद को मालूम होना चाहिए कि निविदा के पूर्व कोई भी प्रस्ताव व निविदा सशक्त व सामान्य बोर्ड की सर्वसम्मति के बाद ही निकाली जाती है। वार्ड पार्षद संघर्ष समिति सचिव सरोज कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद को यह पता नहीं चला कि नप बीहट कार्यालय द्वारा निविदा के लिए आम सूचना निकाली गई।कब निविदा को लेकर नप बीहट कार्यालय में बैठक हो रही है और कब नहीं हो रहा है वो सब उनको पता था लेकिन वो जानबूझकर ससमय इस मामले में ससमय कोई भी कारवाई नहीं की।जब निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य पार्षद मुखर होना कही न कही मुख्य पार्षद अपनी राजनीतिक दबाव को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से अपना खुनश निकालने को लेकर प्रेस वार्ता कर अपनी नाकामी छिपा रहीं हैं।नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति में मुख्य पार्षद द्वारा प्रस्ताव आया था जीरोमाइल, बीहट चांदनी चौक पर टेम्पो एवं ई रिक्शा पड़ाव बनाकर कर वसूली की जाए। उसके वावजूद मुख्य पार्षद अपनी बातों से मुकर कर जनप्रतिनिधि और आम लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य पार्षद समय से प्रोसिडिंग क्लोज नहीं करती है।जिस वजह से विकास कार्य बाधित हैं। और ना ही वार्ड पार्षद को बैठक की प्रोसिडिंग की कापी ससमय नहीं दी जाती है। जिस वजह से नप बीहट के सभी वार्डों में टेंडर प्रक्रिया बाधित हैं।प्रेस वार्ता के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुमार राजा, गौतम कुमार, वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, पवन शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, विकास कुमार,मो इसराइल, शंभू कुमार सिंह सहित अन्य पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom