सेंट जूड्स विद्यालय, फुलवारिया, बरौनी के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास
बरौनी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का नाम किया रोशन
सेंट जूड्स विद्यालय, फुलवारिया, बरौनी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त कर शैक्षणिक उत्कृष्टता की एक नई मिसाल पेश की है। छात्रों की अथक मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस ऐतिहासिक सफलता को संभव बनाया।
कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम:
कुल 116 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय के मेधावी छात्र मो. अबू तल्हा ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अपने समर्पण और मेहनत से सभी के लिए प्रेरणा बन गए।
आस्था कुमारी लुहरूका ने 88.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान, मो. अरमान ने 88.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान, आयुष कुमार ने 87.2% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान तथा शिवम कुमार ने 86.4% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम:
इस वर्ष कक्षा 10वीं के कुल 224 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया।
अर्पित सिन्हा ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पियूष कुमार ने 95.6% अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान,
आयुष राज ने 95.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान,
शालू कुमारी ने 94.6% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान,
तथा रवि आनंद ने 93.8% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। इस बार के परीक्षा परिणाम में –30 छात्र ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 85 छात्र ने 80% से अधिक,90 छात्र ने 70% से अधिक, तथा शेष विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्णता की श्रेष्ठता को बनाए रखा। इन छात्रों की यह सफलता केवल संख्यात्मक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह उनके सतत प्रयास, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की सजीव मिसाल है। यह परिणाम इस बात का प्रमाण है कि सेंट जूड्स विद्यालय केवल परीक्षा पास करने की शिक्षा नहीं देता, बल्कि छात्रों को समग्र विकास की दिशा में अग्रसर करता है।विद्यालय का संपूर्ण परीक्षाफल अत्यंत सराहनीय रहा है और यह दर्शाता है कि छात्रों ने न केवल पाठ्यक्रम को समझा, बल्कि उसे आत्मसात भी किया। छात्रों के आत्मविश्वास, समर्पण और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही दिशा, समुचित संसाधन और मार्गदर्शन मिले, तो सफलता निश्चित है।इस विशेष अवसर पर विद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्री शंकर कुमार, प्रबंध निदेशक श्री ओम नारायण, शैक्षणिक निदेशक श्री राहुल कुमार एवं प्राचार्य श्री संतोष पांडेय ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। प्राचार्य श्री संतोष पांडेय ने अपने संदेश में कहा “यह परिणाम न केवल हमारे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह हमारे शिक्षकों की अटूट निष्ठा, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का भी प्रतिफल है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र शिक्षा के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम कर रहे हैं।”विद्यालय प्रशासन ने यह विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी सेंट जूड्स विद्यालय के छात्र अपने परिश्रम, संस्कार और आत्मबल से नित नई ऊँचाइयों को छूते रहेंगे। विद्यालय परिवार सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देता है तथा आशा करता है कि यह उपलब्धि आगामी पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करेगी।



