Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बिहट नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण स्वरूप द्वारा जीरो माईल गोलंबर पर छोटे वाहन पराव से संबंधित किए गए सैरात पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पत्रांक-502के माध्यम से।

 बिहट नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण स्वरूप द्वारा जीरो माईल गोलंबर पर छोटे वाहन पराव  से संबंधित किए गए सैरात पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

पत्रांक-502के माध्यम से।

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट । 


बीहट नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी द्वारा बीते 13 में को छोटे बाहन के लिए जीरो माइल बरौनी के गोलंबर पर सैरात का वाहन ई रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के लिए संवेदक बाहर किए जाने के आदेश का अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। उन्होंने अपने पत्रक-502 के अनुसार संवेदक द्वारा 15 मई से संवेदक द्वारा वसूले जा रहे पैसों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश निर्गत किया है। अपने आदेश में उन्होंने लिखा है कि ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालको एवं उनके संगठनों सहित राजनीतिक संगठनों द्वारा जबरदस्त विरोध के कारण अगले आदेश तक निरस्त किया जाता है। इस संबंध में उन्होंने लिखा है कि वाहन चालक/ एवं मालिकों के मांग पर उक्त स्थल पर यात्री पराव/पेयजल/ शौचालय इत्यादि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के उपरांत ही पुण: राशि वसूली करने के संबंध में कोई भी अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी । संवेदक द्वारा निर्धारित अवधि हेतु किए गए शुल्क भुगतान का समायोजन अनुपातिक राशि वासी अथवा समय अवधि विस्तार के माध्यम से किया जाएगा। 

आत: सैरत से संबंधित वसुली तत्काल प्रभाव से अगले आदेश  तक स्थगिलत रहेगा? 

नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बीहट। 

जिसकी प्रतिलिपि-

सभी स्थानीय वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद, थाना अध्माइल- जीरो माइल- बरौनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेगूसराय, अनुमंडल अधिकारी, जिला पदाधिकारी बेगूसराय को सदर सूचना समर्पित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom