बड़ी खबर बेगूसराय से --
© मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 3:30 बजे बेगूसराय आज हेलीकॉप्टर से आएंगे।
© तेघरा अनुमंडल कार्यालय के ग्राउंड में सीएम नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरेगा।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास के रिपोर्ट ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना से दोपहर 3:30 बजे तेधड़ा अनुमंडल मैदान में उनका हेलीकॉप्टर बनाए गए हेलीपैड पर लैंड करने बाला है।
फिर वहां से सीएम सीधे सड़क मार्ग से तेघड़ा प्रखंड के बरौनी गांव के यमुना भगत स्टेडियम में खेलो इंडिया खेलो कार्यक्रम मैं खिलाड़ियों से मिलने पहुंचेंगे, वहां कुछ देर सीएम खेल का आनंद लेने के बाद तेघड़ा प्रखंड के पिढौली पंचायत के लिए सड़क मार्ग से निकल जाएंगे।, फिर पिढौली पंचायत के वार्ड नंबर 8 में सीएम अनुसूचित जाति की महिलाओं से संवाद करेंगे, जीविका की दीदियो से भी सीएम मिलेगे। एक सड़क का भी शिलान्यास और दो से तीन सड़क का उद्घाटन भी करेंगे। उसके बाद तेघड़ा अनुमंडल के ग्राउंड में सीएम सड़क मार्ग से हेलीपैड पर पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर मैं बैठकर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
सीएम लगभग 1 घंटा तक बेगूसराय मे रुकेगे। उनके आज आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उनके आगमन को लेकर सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। डीएम, एसपी ,डीडीसी समेत कई अन्य पदाधिकारी भी सीएम के आगमन को लेकर मुस्तैद है। सीएम के स्वागत में केंद्रीय मंत्री सह जिले के सांसद गिरिराज सिंह, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बेगूसराय विधानसभा के विधायक कुंदन कुमार ,मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा समेत कई अन्य नेता व जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


