एचडब्लू सी अमरपुर में हितधारक मंच का गठन हुआ
सच आज तक बीहट बेगूसराय
स्वास्थ्य केंद्र बरौनी! के द्वारा HWC अमरपुर में मुखिया सच्चिदानंद जी की अध्यक्षता में रोगी हित धारक मंच का गठन किया गया इस दौरान मुखिया जी ने कहा कि खुशी की बात हे कि बरौनी प्रखंड के hwc अमरपुर में जीविका icds फाइलेरिया रोगी,anm आशा, विकाश मित्र,सामाजिक लोगो के द्वारा रोगी हित धारक मंच का गठन किया गया हे इसमें स्वास्थ्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि एकजुट होकर समाज के जनहित के लिए साथ काम करेंगे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिल रहे लाभ की जानकारी देंगे ताकि जन समुदाय अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके।
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी खेमचंद गोयल के द्वारा फाइलेरिया कालाजार मलेरिया चमकी ,और tb जैसी बीमारी से रोगों के बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई।
HWC पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि टीबी एक गंभीर रोग हे इसमें समय बीतने के साथ शरीर का क्षय होने लगता हे। लोग काफी कमजोर हो जाते हे इसलिए समय पर इसकी जांच कराए और दवा के सेवन करें।
मुखिया एवं अन्य लोगों के सहयोग से पेशेंट स्टेक होल्डर का प्लेटफॉर्म का निर्माण हुआ,हम लोग ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समय समय पर मेडिकल कैंप भी आयोजित करवाएंगे।मुखिया सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि hwc पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा अच्छी पहल की जा रही हे,अब हम लोग मिलजुल कर समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करेंगे।
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी खेमचंद गोयल,मुखिया सच्चिदानंद, CFARAआशुतोष कुमार anm babita एवं संगीता, आशा फेसिलेटर पिंकी कुमारी, विकास मित्र सुष्मिता कुमारी टीचर अरुण कुमार,स्वच्छता पर्यवेक्षक कंचन कुमारी, आंगनवाड़ी सेविका ,फाइलेरिया मरीज उपस्थित थे।


