नशीले पदार्थ हीरोइन के साथ गिरफ्तार
नशीले पदार्थ हीरोइन के साथ गिरफ्तार
बीहट बेगूसराय गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने बीहट हाॅल्ट पर छापामारी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया.तलाशी के क्रम में इनके पास से काले रंग के प्लास्टिक के पाॅलीथीन में कागज के पुड़िया में लपेटा हुआ कुल 63 पीस जिसका कुल वजन 53 ग्राम 820 मिली ग्राम हेरोइन बरामद किया गया.इसके अलावा एक मोबाइल और
एक बाइक बरामद किया गया.गिरफ्तार युवकों की पहचान जीरोमाइल थाना क्षेत्र के पपरौर वार्ड-13 निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कुमार भानू,तेघड़ा थाना के नयानगर दुलारपुर निवासी 19 वर्षीय केशव कुमार सिंह,बरौनी थाना के तिलरथ वार्ड-17 निवासी 20 वर्षीय गोविंद कुमार,एफसीआइ थाना के बीहट वार्ड-1
निवासी 21 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है.
जीरोमाइल ओपी के सअनि चित्तरंजन कुमार सिंह के आवेदन पर बरौनी थाना कांड संख्या-64/25
के तहत मामला दर्ज किया गया है.घटना के संबंध में आवेदन में बताया गया है कि बीहट हाॅल्ट पर कुछ लड़कों द्वारा शराब एवं नशीले पदार्थ बेचने की गुप्त सूचना मिली थी.पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बीहट हाॅल्ट भवन के पास पहुंची तो देखा की भवन के अंडर ग्राउंड में चार लड़के एक काले रंग के प्लास्टिक में कुछ पुड़िया बनाकर रख रहे हैं.पुलिस को देखते ही चारों युवक भागने लगे जिसे पुलिस बल के जवानों द्वारा पकड़ लिया गया.इस संबंध में जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पुछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए चारों को जेल भेज दिया गया हैं।


