Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News अपनी कलम से राष्ट्रीयता से लेकर श्रृंगार रस तक का भाव जागने वाले


अपनी कलम से राष्ट्रीयता से लेकर श्रृंगार रस तक का भाव जागने वाले 


इस अवसर पर जिला अधिकारी तुषार सिंगला  एवं  बीहट 


 सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

कलम आज उनकी जय बोल;

अपनी कलम से राष्ट्रीयता से लेकर श्रृंगार रस तक का भाव जगाने वाले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि श्रद्धा  पूर्वक मनाते हुए उन्हें  याद किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रकवि के जन्मभूमि सिमरिया सहित बेगूसराय में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह से ही सोशल मीडिया पर राष्ट्रकवि को याद किया जा रहा है।


इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पैतृक गांव सिमरिया, जीरोमाइल, दिनकर भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सिमरिया गांव से हुई। जहां डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।पंचायत भवन के बाद पैतृक आवास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पणसबसे पहले पंचायत भवन के समीप स्थित दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद दिनकर जी की पैतृक आवास पर स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर डीएम एवं एसपी सहित सभी अधिकारियों ने दिनकर जी की स्मृतियों को भी देखा तथा उन्हें नमन किया।

सिमरिया के बाद बरौनी जीरोमाइल गोलंबर पर राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर बेगूसराय जिला प्रशासन एवं बरौनी रिफाइनरी द्वारा माल्यार्पण किया गया। सभी अधिकारियों ने जीरोमाइल के बाद डीएम, एसपी एवं मेयर पिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दिनकर भवन स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। बेगूसराय की पहचान और देश की शान हैं रामधारी सिंह दिनकर। 

इस अवसर पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर बेगूसराय की पहचान और देश की शान हैं। दिनकर जी से प्रेरणा लेकर यहां के साहित्यकारों और कलाकारों ने बेहतर काम किया है। यहां के लोग स्थानीय ही नहीं देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर नाम कमाया है। दिनकर जी की रचना से प्रेरणा लेकर  हम लोग आगे बढ़ते रहलेक यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दिनकर जी की रचनाओं और उनके योगदान को आत्मसात करते हुए हम सबको आगे बढ़ाना है। उनकी कविताओं-रचनाओं से प्रेरणा लेकर बच्चों-छात्रों को आगे बढ़नी चाहिए, देश की सेवा करनी चाहिए। मेयर पिंकी देवी ने कहा कि दिनकर जी ने केवल राष्ट्र भाव को ही नहीं जगाया, बल्कि उनकी कविताएं और रचनाएं आज भी समाज को दिशा दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom