Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News देश से आतंकवादियों का संपूर्ण सफाई हो:एबीवीपी।

 देश से आतंकवादियों का संपूर्ण सफाई हो:एबीवीपी। 


बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की खास रिपोर्ट


पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई के  द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया, एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार एवं नगर सह मंत्री अजय कुमार ने किया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से होते हुए यह आक्रोश मार्च महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जाकर सभा में तब्दील हो गई सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारी सदस्य सह एलएनएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा की पहलगाम में आतंकी हमले का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद करी शब्दों में निंदा करती है। आतंकवादियों के द्वारा कश्मीर में हो रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रही है। आतंकवादियों के द्वारा धर्म के आधार पर किया गया यह कायरता  पूर्ण हमला, जाति और धर्म पूछ कर निहत्थे लोगों को गोली मारकर की गई हत्या, केवल नागरिको की हत्या मात्र नहीं है, यह हिन्दू समुदाय को डराने की कोशिश है। वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के उत्थान को जिहादी मानसिकता के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। कलमा  नहीं पढ़ने पर. पत्नी और बच्चे के भी सामने गोली मारकर की गई जघन्य हत्या से  आज पूरा देश आक्रोशित है।. इस जघन्य नरसंहार में शामिल आतंकियों का समूल नाश होने का समय आ गया है।. साथ ही मुसलमान समाज को भी चाहिए कि वह भी ऐसे आतंकियों का धार्मिक एवं सामाजिक बहिष्कार करें. और सरकार को चाहिए कि ऐसे आतंकवादियों के जिस देश में संरक्षक बने बैठे हैं ,उनको भी चिन्हित कर  उन्हें भी फांसी के फंदे तक ले जाएं ,ताकि इस तरीके की जघन्य घटना  दोबारा करने की कोई भी हिमाकत न कर सके। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को भी उसकी औकात दिखाने के लिए भारत सरकार कठोर से कठोर कार्रवाई करें । मौके पर जिला सोशल मीडिया संयोजक विकाश झा एवं नगर सह मंत्री सोनू कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट कहना है कि जम्मू कश्मीर में बार-बार इस प्रकार की घटना ना हो इसके लिए सरकार स्पेशल फोर्स का गठन करें, एवं जम्मू कश्मीर को पूर्ण रूप से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर इसे राज्यपाल के हाथों दिया जाए ताकि पुनः आतंकवाद अपना पांव वहां न फैला सके। कॉलेज उपाध्यक्ष यश कुमार एवं कॉलेज मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के एकता और अखंडता को खंडित करने वाले तत्वों के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते रही है, किंतु हमारे ही समाज में कुछ ऐसे तत्व भी हैं, जो हिंदुओं की हत्या पर मौन व्रत धारण कर लेते हैं, . हिंदुओं का खून उनके लिए पानी के समान है,।. जिहादियों के साथ खड़े वामपंथी गैंग आज चुप्पी साधकर यह दर्शा रहा है कि वह एक जिहादी मानसिकता के लिए ही कार्य करते हैं और निजी स्वार्थ की पूर्ति करते हैं। चाहे समाज और देश का कुछ भी हो जाए अपनी निजी स्वार्थ की पूर्ति होनी चाहिए।. मौके पर नगर कोषाध्यक्ष स्वराज एवं कॉलेज उपाध्यक्ष अनुभव कुमार ने कहा कि इस प्रकार का हमला बर्दाश्त योग्य नहीं है.। जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के बाद राष्ट्रपति शासन के दौरान हमले में बिल्कुल कमी आई थी, किंतु न्यायपालिका के दबाव में चुनाव कराकर पुनः एक बार आतंकियों को पनपने का अवसर दे दिया गया। विद्यार्थी परिषद ऐसी घटना की कड़ी निंदा करती है , मौके पर कॉलेज सह मंत्री कुनाल,अनन्या,कॉलेज उपाध्यक्ष यश,प्रिंस,आशीष,अनुराग,रोहित,राजा,गोलू, आदर्श, आदित्य सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom