रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालु युवाओं की भीड़।
बीहट बेगूसराय/ सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट।
रामनवमी का शोभायात्रा परम्परागत तरीके से मंगलवार को फुलवड़िया बरौनी में बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल हुए। बजरंग दल के पदधिकारीयो ने संगठन को सीचकर बृहद रूप देने वाले महंत रामजीवन दास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। भाड़ी पुलिस बल व ड्रोन कैमरे की निगरानी में हजारों की संख्या में युवा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ महाराणा प्रताप परशुराम व्यायामशाल फुलवड़िया के पदाधिकारी व कर्तकर्ता शामिल हुए।शोभा यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के जिला प्रभारी रौशन मिश्रा कर रहे थे।फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह कामेश्वर सिंह,गढ़हरा थानाध्यक्ष सुमंत चौधरी ,निरीक्षक रजनीश कुमार समेत जिला प्रशासन की ओर महिला पुरुष पुलिस शांति व्यवस्था बनाये रखने में शामिल थे।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव शांडिल्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णदेव झा,मनीष बिहारी, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष राजा कुमार अर्जुन पोद्दार, जितेंद्र गुप्ता, पंकज चंद्रवंशी, सौरभ चंद्रवंशी, राम शर्मा, संजय कन्हैया कुमार ोनू दास बाबू साहब आदित्य कुमार समेत बड़ी संख्या में सनातन समाज से जुड़े लोग शामिल हुए।
आर्य समाज मंदिर बारो परिसर में अल्प ठहराव हुआ।इसके बाद बारो बाजार के रास्ते निपानियां होते हुए बरौनी में शोभायात्रा जुलूस का समापन हुआ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के केशव शांडिल्य, अरविंद चौधरी, सुबोध सिंह, शाहित दर्जनों संगठनों नेता कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग दिखा। चप्पे चप्पे पर अधिकारी एवं जवान खड़े थे। हर साल की तरह इस साल भी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर निकलने वाली मोटरसाइकिल शोभा यात्रा में काफी भीड़ थी। लगभग सैकड़ों मोटरसाइकिल पर हनुमानी पताखा एवं भगवा ध्वज लगाकर फुलवरिया थाना क्षेत्र के आलू चट्टी रोड से निकलकर 2:00 बजे यह शोभा यात्रा राजेंद्र रोड होते हुए कोल बोर्ड रोड राजवाड़ा ढाला, 6 नंबर ढाला, गढहारा रेलवे कॉलोनी के रास्ते आर्य समाज मंदिर तक पहुंच कर कुछ पल के लिए विश्राम किया। जहां सभी बजरंगियों को भव्य स्वागत किया गया , जलपान कराया गया । फिर आर्य समाज मंदिर से शोभा यात्रा निकलकर बारो बाजार होते हुए, कादिर चक , निपानिया, रेलवे पश्चिमी केबिन, बायपास रोड होते हुए फुलवरिया चंद्रवंशी चौक, बाजार होते हुए शाम में आलू चट्टी में आकर शोभा यात्रा का समापन हुआ। जबकि दूसरे दिन बुधवार को 2:00 बजे दिन से महाराणा प्रताप परशुराम व्यायाम शाला का खेल खिलाड़ियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलेगी।




