Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जिला पदाधिकारी के निरीक्षण में कुल 28 कर्मी अनुपस्थित रहे,सभी पदाधिकारी व कर्मी पूर्वाहन 10:00 बजे से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निर्वहन करें : जिला पदाधिकारी

 जिला पदाधिकारी के  निरीक्षण में कुल 28 कर्मी अनुपस्थित रहे,सभी पदाधिकारी व कर्मी पूर्वाहन 10:00 बजे से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निर्वहन करें : जिला पदाधिकारी


सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री तुषार सिंगला द्वारा 08 अप्रैल मंगलवार को 10:10 पूर्वाह्न से समाहरणालय अंतर्गत सभी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  जाँच के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय एवं मद्य निषेध अधीक्षक बेगूसराय अनुपस्थित पाए गए।


जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जाँच की गई, जिसमें जिला कल्याण विभाग के 9, नीलम शाखा के 4 , जिला राजस्व शाखा के 3, जिला भू अर्जन कार्यालय के 3, जिला विधि शाखा के 3, जिला पंचायत कार्यकाल के 4, जिला नागरिक सुरक्षा के 1 कुल 28 कर्मी अनुपस्थित पाये गये। 


इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड अंतर्गत सभी पदाधिकारियों की कार्यालय में उपस्थिति की जाँच करने हेतु 10:45 पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक वाटसऐप विडियोकॉल के माध्यम से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में भूमि सुधार उप समाहर्ता तेघड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी खोदावंदपुर, छौड़ाही, अंचल अधिकारी छौड़ाही, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बछवाड़ा, चेरियाबरियारपुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेगूसराय सदर, बछवाड़ा, कार्यक्रम पदाधिकारी साहेबपुर कमाल, सब इलेक्शन ऑफिसर बखरी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाये गये।

सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला पदाधिकारी द्वारा मानदेय स्थगित कर दिय गया साथ ही ससमय कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी, नियमित कर्मी एवं नियोजित कर्मी सामान्य प्रशासन के दिशा-निर्देश पर पूर्वाह्न 10 बजे से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्य का निर्वाहन करें, अन्यथा अनुपस्थित पाये जाने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर अनुशानात्मक एवं दंडानात्मक कार्रवाई की जायेगी। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्रीष्म ऋतु के दौरान सभी विद्यालय मॉर्निंग हो गया है,अतः जब छात्र-छात्राएं विद्यालय मॉर्निंग में पहुंच कर पठन-पाठन कर सकते है, तो पदाधिकरी एवं कर्मी भी ससमय उपस्थित होकर अपना कार्य करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom