Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News एसडीओ तेघड़ा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

 एसडीओ तेघड़ा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक।

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

तेघड़ा/बेगूसराय 

 आगामी  विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियो को लेकर अनुमंडल कार्यालय, तेघड़ा में बुधवार को  समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने की, जिसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,  और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए  । बैठक में मुख्य रूप से

 मतदाता सूची की अद्यतन की समीक्षा की गई। साथ ही नए एवं नव विवाहित महिला मतदाताओं को जोड़ने मैं सहयोग करने पर चर्चा की गई। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,11,594 मतदाता दर्ज किए गए हें, जिनमें 1,63,822 पुरुष, 1,47,763 महिलाएं और 09 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हें। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि 7 जनवरी 2025 से पिछले माह तक कुल 1,273 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 538 नाम हटाए गए और 1,128 नामों में संशोधन किया गया।

 *महिला मतदाता और लिंगानुपात* 

निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा ने बताया कि तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र का कुल लिंगानुपात 902 है, जो कि बिहार राज्य के औसत (905) से कम है। विशेष रूप से बरौनी प्रखंड में लिंगानुपात 892 होने पर चिंता जताई गई। इसे सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा।

 *मतदान केंद्रों की समीक्षा* 

बैठक में मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई।

 178 मतदान केंद्रों में मतदाता संख्या 1,000 से अधिक

 90 मतदान केंद्रों में मतदाता संख्या 1,200 से अधिक

 28 मतदान केंद्रों में मतदाता संख्या 1,400 से अधिक

मतदान केंद्रों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 *कम मतदान वाले केंद्रों पर विशेष अभियान* 

लोकसभा चुनाव 2024 में 22 मतदान केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले सकें।

 *डाक माध्यम से वितरित ईपिक (* EPIC) पर चर्चा

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि ने डाक मतपत्र (EPIC) के वितरण में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

 *राजनीतिक दलों से निष्पक्ष चुनाव में सहयोग की अपील* 

बैठक के  सभी राजनीतिक दलों से निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में अवर निर्वाचन आयोग पदाधिकारी ओनम कुमारी, डीसीएलआर चंदन कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्रा उर्फ गोरेलाल, किसान नेता दिनेश सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा अंचल मंत्री परमानंद सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री  के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, भाजपा के सरोज राय, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर  के जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ठाकुर, हम के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य रूपेश कुमार महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष बछवाड़ा सुनील कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बछवाड़ा संजय चौधरी, बालेश्वर महतो, जन सुराज के अविनाश कुमार सिलु, जदयू के अविनाश कुमार,अरविंद महतो , संजीव कुमार टूल्लू सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom