सीपीआई की चकदाद मघुरापुर शाखा के 25 वें सम्मेलन में पुनः सचिव चुने गए मणि भूषण,सम्मेलन में शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया गया और वरीय साथी ने पार्टी का झंडा फहराया।
सच आज तक न्यूज़ संवाददाता अशोक कुमार ठाकुर
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेघड़ा आंचल परिषद अंतर्गत चकदाद मघुरापुर शाखा का 25 वां सम्मेलन रामेश्वर सिंह स्मारक भवन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल कार्यालय के शाहिद कॉमरेड बटेश्वर सिंह सभागार में संपन्न हुआ। अध्यक्षता तृप्ति नारायण सिंह, अरुण कुमार यादव एवं श्रीमती जानकी देवी की संयुक्त अध्यक्ष मंडली की अध्यक्षता में हुई। तृप्ति नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन और शहीदों को नमन किया । पूर्व जिला पार्षद सदस्य गणेशप्रसाद सिंह ने पार्टी के सौ वर्ष के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में केन्द्र की सत्ता पर संघ परिवार संपोषित भाजपा के काबिज होने के बाद राष्ट्रीय राजनीति खतरनाक मोड़ पर आ गयी है। अंचलमंत्री परमानंद सिंह ने कहा कि बीजेपी समावेशी राष्ट्रवादी विरासतों को तहस नहस करने के साथ ही सार्वजनिक राष्ट्रीय संपदा को अपने कोरपोरेट मित्रों की झोली में औने पौने भाव में डाल रही है। शाखा मंत्री मणि भूषण सिंह द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय शाखा कमेटी का गठन किया गया। मणि भूषण सिंह शाखा मंत्री एवं सहायक शाखा मंत्री कंचन किशोर सिंह ,अमरेंद्र कुमा उर्फ करू एवं संतोष कुमार सिंह चुने गए । अंचल सम्मेलन हेतु 25 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। मौके पर सनातन सिंह, अशोक सिंह,भूषण सिंह, रामप्रवेश सिंह, रविंद्र कुमार, पूर्व मुखिया मधुभाषिनी शर्मा, जुलम सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी सदस्य शामिल हुए।


